इंदौर में बीकॉम छात्रा से लव जिहाद:धमका कर किया रेप, सगाई हुई तो शादी का बनाया दबाव

Updated on 02-12-2022 04:58 PM

हीरानगर में गुरुवार रात बीकॉम की स्टूडेंट से धर्म छिपाकर रेप करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। सूचना पर बजरंगी यहां पहुंचे ओर जमकर हंगामा किया। स्टूडेंट के बयान के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी पर कई धाराओं में केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

TI दिलीप पुरी के मुताबिक गौरीनगर निवासी 25 साल की बीकॉम की स्टूडेंट की शिकायत पर पुलिस ने रेप, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। वहीं आरोपी अनवर उर्फ अन्नू पिता हकीम खान निवासी सिकंदराबाद कॉलोनी सदर बाजार को हिरासत में ले लिया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अनवर से उसकी 8 साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई। इसके बाद वह उससे मिलती रही। करीब 5 साल पहले उसे यह पता चला कि अन्नू का असली नाम अनवर है और वह एक मुस्लिम है। इसके बाद पीड़िता ने उससे दोस्ती तोड़ दी। बात करना बंद कर दिया।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि इस बीच सितबंर 2022 में मेरी सगाई मुंबई में हो गई। अनवर को जब इस बात की जानकारी लगी तो वह जबरदस्ती शादी का दबाव बनाने लगा। घर पहुंचकर धमकाया और मुस्लिम धर्म अपनाने व शादी का दबाव बनाने लगा। छात्रा का आरोप है कि इसी दौरान अनवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने पुलिस से कहा मेरे रेप की बात को सभी को बताने की धमकी देकर मुझे ब्लैकमेल किया। छात्रा ने गुरुवार को यह बात परिवार को बताई। जिसके बाद परिजनों ने हिंदूवादी नेताओं से बात की और थाने पहुंचे।

बजरंग दल ने किया हंगामा
सूचना के बाद बजरंग दल पदाधिकारी तन्नू शर्मा के साथ संगठन के कई लोग थाने पहुंचे। यहां हंगामा कर आरोपी पर केस दर्ज करने की बात कही। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी थाने पहुंचे। यहां आरोपी अनवर को भी बजरंगी पकड़कर ले आए। इसके बाद पुलिस ने मामले में कारवाई कर सभी को शांत किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
Advt.