बालिका फुटबाल में म.प्र. ने केरल को और अरूणाचल ने दमन एंड दीव को हराया

Updated on 06-02-2023 05:08 PM

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में बालाघाट के मुलना स्टेडियम में मध्यप्रदेश और केरल के बीच बालिका फुटबाल स्पर्धा के दूसरे मैच में दो मजबूत दावेदारों के बीच कांटे की टक्कर देखी गई। मध्यप्रदेश की टीम शुरू से ही इस मुकाबले में आक्रामक नजर आई। पहले हाफ में दोनों टीम कोई भी गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में मेजबान टीम लय पकड़ती हुई दिखी और 65वें मिनट में हर्शीला दहारे ने गोल दाग कर मध्यप्रदेश को बढ़त दिला दी। केरल की टीम इस चोट से उभर पाती उससे पहले वंदना यादव ने 80वें मिनट में गोल दाग कर मेहमान टीम की मुकाबले में वापसी कठिन कर दी। ऐसा नहीं था कि केरल की खिलाड़ी गोल का प्रयास नहीं कर रहे थे, पर उन्हें सफलता 89वें मिनट में रेशमा पी के हाथों ही मिली। हालांकि मोनिशा सिंह ने मध्यप्रदेश के लिए अतिरिक्त समय में गोल कर टीम को और मजबूती दिला दी।

अरूणाचल ने दमन और दीव को हराया

इसके पहले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 5वें दिन के पहले मुकाबले में अरूणाचल प्रदेश ने दमन और दीव को 17-0 से परास्त किया। अरूणाचल प्रदेश की कप्तान कईरूमी ने सर्वाधिक 5 गोल दागे। यह मुकाबला शुरूआती मिनटों से ही अरूणाचल के पाले में रहा। कप्तान के अलावा पापुंग बुडू ने 1, एंजेल ताइंग ने 4, यमलाम लाली ने 3, टोको याजा ने 3, तारक याना, तारक यागा औऱ तादर मर्मी ने 1-1 गोल दागे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.