राष्ट्रीय गुड गवर्नेंस इंडेक्स में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

Updated on 16-12-2022 10:23 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वस्थ प्रतियोगिता लोकतंत्र की ताकत है। सीएम हेल्पलाइन, जन-सुनवाई और समाधान ऑनलाइन जनता से जुड़ने, उनकी समस्याओं के समाधान और सुशासन के सशक्त माध्यम है। इन गतिविधियों में जिलों में परस्पर प्रतियोगी भाव से जनता को अधिक राहत मिलती है। राज्य शासन द्वारा प्रति माह जिलों के कार्यों की समीक्षा कर बेहतर और त्वरित कार्यवाहियाँ करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय सचिव प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत श्री वी. श्रीनिवास से यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान से श्री वी. श्रीनिवास ने निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। संयुक्त सचिव श्री एन.बी.एस. राजपूत तथा अन्य अधिकारी भी साथ थे।

केन्द्रीय सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने कहा कि राष्ट्रीय गुड गवर्नेंस इंडेक्स में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। गुड गवर्नेंस इंडेक्स को जिला स्तर पर लागू किए जाने पर भी चर्चा हुई। नागरिकों को ई-सर्विसेज उपलब्ध कराने में मध्यप्रदेश, देश में चौथे स्थान पर है। सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की लोकप्रियता को देखते हुए अन्य राज्यों में इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार सीएम हेल्पलाइन की प्रक्रिया के दस्तावेजीकरण के लिये इच्छुक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय सचिव श्री वी. श्रीनिवास द्वारा आगामी वर्ष भोपाल में ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन करने के प्रस्ताव पर सहमति दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान की जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.