हर समय किसानों के साथ खड़ी है मध्यप्रदेश सरकार : प्रभारी मंत्री डॉ. यादव

Updated on 10-03-2023 04:56 PM

उच्च शिक्षा एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत दिवस जिले में हुई ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान कि अनुविभागीय कार्यालय सारंगपुर में समीक्षा की। सांसद श्री रोडमल नागर, कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित भी उपस्थित रहे।

कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में जीरापुर, खिलचीपुर, माचलपुर, छापीहेडा और खुजनेर क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हुआ है। प्रभारी मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिले के सभी प्रभावित किसानों के खेतों का सर्वे कराया जाए। जो फसलें फसल बीमा योजना में शामिल नहीं है, उन्हें आर.बी.सी. 6-4 में राहत राशि उपलब्ध कराई जाये।

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है और संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है। किसानों कि फसलों में हुए नुकसान का आंकलन कर हरसंभव राहत दी जायेगी। उन्होंने विकास यात्रा, लाड़ली बहना योजना की भी समीक्षा की।

किसानों के खेतों में पहुँचे प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री डॉ. यादव ने सारंगपुर के ग्राम तुकोगंज, अमलावता एवं छापीहेड़ा के ग्राम दर्यापुरा में किसानों के खेतों में पहुँच कर ओलावृष्टी से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.