मध्यप्रदेश में है 11.2 गीगावाट पंप हायड्रो स्टोरेज क्षमता

Updated on 08-02-2023 05:01 PM

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने बताया कि मध्यप्रदेश ने पंप हायड्रो स्टोरेज परियोजनाओं में भी देश में अपना विशिष्ट स्थान बनाएगा। केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा किये गये आकलन के अनुसार मध्यप्रदेश में विकास के लिये 11.2 गीगावाट पंप हायड्रो स्टोरेज परियोजनाओं की क्षमता उपलब्ध है। मंत्रि-परिषद द्वारा आज पंप हायड्रो स्टोरेज परियोजनाओं के क्रियान्वयन तथा निविदा प्रक्रिया संपादित करने का निर्णय लिया गया है।

मिलेंगी अनेक सुविधाएँ और छूट

पंप हायड्रो स्टोरेज परियोजना को प्रोत्साहित करने के लिये पंजीकृत परियोजनाओं को मध्यप्रदेश नवकरणीय ऊर्जा नीति-2022 में प्रस्तावित विद्युत शुल्क और ऊर्जा विकास उपक्रम छूट, स्टाम्प ड्यूटी की प्रति-पूर्ति, व्हीलिंग प्रभार में छूट, पंजीकरण-सह-सुविधा शुल्क में छूट, शत-प्रतिशत सर्कल दर पर 'उपयोग के अधिकार' के साथ शासकीय भूमि आदि प्रोत्साहन और लाभ का फायदा मिलेगा।

मंत्री श्री डंग ने बताया कि राज्य में पंप हायड्रो स्टोरेज परियोजनाओं की एक नई श्रेणी - ऑफ रिवर हायड्रो स्टोरेज परियोजनाओं की भी पर्याप्त संभावना मौजूद है। इस क्षमता के क्रमबद्ध विकास के लिये पंप स्टोरेज योजना निर्मित की गई है। इससे प्रदेश में हरित ऊर्जा के अलावा निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। परियोजना के लिये स्थल का चयन नोडल एजेंसी द्वारा किया जाएगा।

पंप हायड्रो स्टोरेज परियोजनाओं को विभिन्न तरीकों से विकसित किया जाएगा। पहला- ओपर एक्सप्रेस से तृतीय पक्ष उपभोक्ताओं को एक्सचेंज में विक्रय अथवा केप्टिव उपयोग के लिये आमंत्रित निविदा और दूसरा- एमपीपीएमसीएल द्वारा विद्युत क्रय के लिये आमंत्रित निविदा द्वारा। परियोजना की विभिन्न गतिविधियों को अधिकतम 6 वर्ष की समय-सीमा के अनुसार पूरा किया जाएगा। इसकी प्रगति की समय-समय पर समीक्षा भी की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.