पेयजल प्रबंध और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में मध्यप्रदेश में अच्छी प्रगति : केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत

Updated on 06-01-2023 07:06 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने जल जीवन मिशन के कार्यों को पूरा करने में प्राथमिकता से कार्य किया है। नल-जल योजनाओं के संचालन और संधारण में भी ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा का उपयोग किया जा रहा है। मध्यप्रदेश प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, गोबर धन संयंत्रों की शुरूआत और स्वच्छ भारत मिशन कार्यों में भी अग्रणी बना है। केंद्र सरकार से प्राप्त सहयोग से मध्यप्रदेश इन क्षेत्रों में बेहतर परिणाम देगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज शाम भोपाल प्रवास पर आए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ समत्व भवन के मंथन सभाकक्ष में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों के संबंध में चर्चा कर रहे थे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव भी बैठक में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत का मुख्यमंत्री निवास आगमन पर पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि हर घर जल पहुँचाने के लिए मध्यप्रदेश में तेजी से कार्य हो रहा है। जहाँ वर्ष 2019 में सिर्फ 138 ग्राम तक यह सुविधा पहुँची थी, वहीं अब तक 7 हजार से अधिक ग्रामों में हर घर तक टोंटी द्वारा जल पहुँच रहा है। प्रदेश के 119. 87 लाख परिवार को नल कनेक्शन देने के लक्ष्य के मुकाबले 55 लाख से अधिक परिवारों को यह सुविधा पहुँचाई जा चुकी है। इस वित्त वर्ष के अंत तक यह संख्या 70 लाख परिवार हो जाएगी। समूह योजनाओं के कार्य भी पूरे हो रहे हैं। हर घर तक जल पहुँचाने के कार्य में बुरहानपुर जिला देश में प्रथम आया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की निरंतर समीक्षा की है। वे जिलों पर केंद्रित प्रात: कालीन बैठकों में भी हर घर जल पहुँचाने के कार्यों की समीक्षा करते हैं। मध्यप्रदेश में स्व-सहायता समूह की महिलाएँ भी मिशन के कार्यों में सहयोगी बनी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के साथ ही अन्य विषयों पर भी केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत के साथ चर्चा की।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कल्पना के अनुसार जल जीवन मिशन के कार्यों का मध्यप्रदेश में बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है। केंद्र सरकार से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मध्यप्रदेश के प्रदर्शन को श्रेष्ठ बताया। केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने कहा कि अब देश में ऐसे ग्रामों को लक्ष्य कर कार्य किया जा रहा है जहाँ पानी का एक भी स्रोत नहीं है। पुनर्भरण और अन्य प्रयासों से प्रत्येक ग्राम को लाभान्वित किया जाएगा। जल जीवन सर्वेक्षण भी इस कार्य में मददगार बनेगा। ग्रामों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होने की शुरूआत उत्सव के रूप में करने की पहल की गई है। इस कार्य में भी मध्यप्रदेश अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। आगामी 31 जुलाई तक सभी विद्यालयों और आँगनवाड़ी केंद्रों को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य है। केन्द्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के संबंध में आवश्यक वित्तीय सहयोग राज्यों को प्रदान किया जा रहा है। मध्यप्रदेश को भी कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि मिलती रहेगी।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों को भी मिलेगी पहचान

बैठक में बताया गया कि प्रदेश के सभी ग्रामों को इस वर्ष के अंत तक विभिन्न श्रेणियों में ओडीएफ प्लस घोषित किये जाने का लक्ष्य है। प्रदेश में गोबर धन परियोजनाओं की संख्या 52 है। इनमें से 32 परियोजना पूर्ण हो गई हैं। जिलों में गो-संवर्धन बोर्ड, समुदाय बायोगैस संयंत्र स्थापित कर रहा है। सीधी जिले में गो-अभयारण्य परिसर में पीपीपी मोड पर प्लांट लगाने की कार्यवाही की जा रही है। अन्य क्षेत्रों की तरह मध्यप्रदेश में हो रहे स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों को भी पहचान मिलेगी। केन्द्र सरकार के अधिकारियों ने अच्छे कार्यों के लिए विभिन्न पुरस्कार योजनाओं की जानकारी दी।

अपर मुख्य सचिव जल संसाधन श्री एस.एन. मिश्रा, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मलय श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री संजय कुमार शुक्ला ने प्रेजेंटेशन दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.