तीव्र गति से विकास-पथ पर गतिमान है मध्यप्रदेश : राज्य मंत्री श्री परमार

Updated on 13-02-2023 05:41 PM

शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले, कोई भी व्यक्ति इससे वंचित न रहे, इसके लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान चलाया गया है। यह बात स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने शाजापुर जिले के शुजालपुर विधानसभा के ग्राम झाड़ला से 8वें दिन की विकास यात्रा के शुभारंभ में कही। राज्य मंत्री श्री परमार ने तिरंगा ध्वज फहराया तथा कन्याओं का पूजन कर वृक्षा-रोपण किया।

 राज्य मंत्री श्री परमार ने यात्रा के दौरान विधानसभा शुजालपुर के ग्राम झाड़ला में 49 लाख 14 हजार रूपए से निर्मित होने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि-पूजन कर ग्राम वासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सौगात दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास के कार्य तेज गति से संचालित हो रहे हैं। शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र में अब कोई भी पुराना तालाब मरम्मत के लिये नहीं बचा है। क्षेत्र के सभी नदियों एवं नालों पर स्टॉप डेम एवं तालाब स्वीकृत किये गये है। उन्होंने कहा कि नरोला तालाब की मरम्मत एवं रख-रखाव के लिए लगभग 3 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत हुई है। क्षेत्र में निर्माण एवं विकास कार्यों से बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 45 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है। सिंचाई परियोजनाओं के क्रियान्वित होने से सिंचाई का क्षेत्रफल बढ़ कर 65 लाख हेक्टेयर हो जायेगा। विद्युत सेवाओं में उन्नयन को लेकर ग्राम झाडला में 2 ट्रांसफॉर्मर स्वीकृत हुए हैं।

राज्य मंत्री श्री परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं का काया-कल्प किया गया है। आज प्रदेश के स्वास्थ्य केन्द्र एवं चिकित्सालय सुविधा युक्त बन रहे हैं। श्री परमार ने कहा की डेढ़ साल में शाजापुर जिले में 18 उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 14 उप स्वास्थ्य केंद्र शुजालपुर विधानसभा में बनने प्रस्तावित हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि करते हुए शुजालपुर चिकित्सालय को 100 बिस्तरीय एवं अन्य सिटी के चिकित्सालय को 50 बिस्तरीय इस प्रकार कुल 150 बिस्तरीय चिकित्सालय की सुविधा शुजालपुर को मिलेगी।

मेहरखेड़ी से हिराना तक 3 कि.मी. सड़क मार्ग का भूमि-पूजन

राज्य मंत्री श्री परमार ने यात्रा के दौरान शुजालपुर विधानसभा के ग्राम मेहरखेड़ी में 2 करोड़ 90 लाख 35 हजार रूपए लागत से मेहरखेड़ी से हिराना ग्राम तक निर्मित होने वाले 3 कि.मी. सड़क मार्ग का भूमि-पूजन किया।

ग्राम भीलखेड़ी में साढ़े चार करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगात

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री परमार ने विकास यात्रा के दौरान शुजालपुर के ग्राम भील खेड़ी में 2 करोड़ 80 लाख 31 हजार रूपए से निर्मित होने वाले जामनैरी बैराज (डैम) एवं 2 करोड़ 16 लाख 97 हजार रूपए से निर्मित होने वाले विद्युत उप केंद्र का भूमि-पूजन कर ग्रामीणों को सौगात दी। इससे शुजालपुर विधानसभा के भीलखेड़ी, भूगोर, मेहरखेड़ी, झाड़ला एवं हिराना सहित आसपास के ग्राम लाभान्वित होंगे।

विकास यात्रा शुजालपुर विकासखंड के ग्राम झाड़ला से प्रारंभ होकर ग्राम मेहरखेड़ी से भूगोर होते हुए भीलखेड़ी पहुँची। राज्य मंत्री श्री परमार ने विकास यात्रा के दौरान सभी ग्रामों में ग्रामीण जनों को शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस दौरान जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। इन सभी ग्रामों में राज्य मंत्री श्री परमार ने उपस्थितजनों को स्वच्छता, ऊर्जा साक्षरता, प्लास्टिक मुक्ति तथा नशा-मुक्ति का संकल्प भी दिलाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.