मध्यप्रदेश है एआईएफ योजना में अव्वल : कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 09-02-2023 05:37 PM

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि कृषि अधो-संरचना मद (एआईएफ) के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर है। मंत्री श्री पटेल कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिये एमपी फार्म गेट एप तथा आईएएफ अंतर्गत कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में कार्यशाला में संबोधित कर रहे थे।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिये हुई कार्यशाला के दूरगामी परिणाम होंगे। मध्यप्रदेश की उद्यमशील महिला कृषकों पर पूरा विश्वास है कि वे नया मुकाम हासिल करेंगी। एमडी मण्डी बोर्ड श्रीमती जी.बी. रश्मि और उप संचालक एआईएफ सुश्री पूजा सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यशाला में कृषि अधो-संरचना मद (एआईएफ) एवं एमपी फार्म गेट एप पर कृषकों एवं महिला कृषकों की भागीदारी को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें 300 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। कृषि, नाबार्ड, उद्यानिकी, एपीडा, बैंक एवं अन्य संस्थाओं के विशेषज्ञों ने जानकारी दी। एआईएफ योजना में कृषि अधो-संरचना निर्माण के लिये 3 प्रतिशत ब्याज छूट पर बैंक से ऋण लेकर वेयर-हाउस, कस्टम हायरिंग सेंटर, कोल्ड-स्टोरेज, ग्रेडिंग यूनिट, प्रायमरी प्रोसेसिंग यूनिट आदि के कार्य किये जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश में एआईएफ योजना में अभी तक 5070 प्रकरण में 3930 करोड़ 63 लाख रूपये स्वीकृत कर मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। अब तक इसमें 4552 प्रकरण में 3040 करोड़ रूपये की राशि वितरित की जा चुकी है, जो कि दूसरे राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.