खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे दिन वाटर स्पोर्ट्स में चार गोल्ड मेडल से मध्यप्रदेश की शानदार शुरुआत

Updated on 02-02-2023 05:11 PM

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के तीसरे दिन मध्यप्रदेश की टीम ने अपने अभियान की शानदार करते हुए राजधानी भोपाल में एमपी वाटर स्पोर्ट अकादमी में वाटरस्पोर्ट्स इवेंट्स में चार स्वर्ण पदक जीत कर अपने अधिकार की मुहर लगा दी। बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, हॉकी और कलारियापट्टू जैसे खेलों की मेजबानी करने वाले ग्वालियर में मेजबान टीम को निराशा का सामना करना पड़ा। जबकि नितिन वर्मा और रिमसन मैरेम्बम ने मध्यप्रदेश के लिए कयाकिंग (के-2) 1000 मीटर पुरुषों के लिए पहला स्वर्ण जीता। नितिन फिर से नीरज वर्मा के साथ थे जिन्होंने पुरुषों की कयाकिंग (के-1) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। नीरज वर्मा ने देवेंद्र सेन के साथ जोड़ी बना कर आज भोपाल में कैनोइंग (सी-1 और सी-2) स्पर्धाओं में टीम एमपी के लिए तीसरा और चौथा स्वर्ण पदक जीता।

शहर में एमपी बैडमिंटन अकादमी में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले मैच में मध्यप्रदेश की ऐश्वर्या मेहता को उत्तरप्रदेश की गार्गी ने 21-23, 8-21 से हराया। दूसरे मैच में तमिलनाडु की श्रेया बालाजी और धन्या एन के खिलाफ गौरी चित्ते और स्वाति सोलंकी की जोड़ी थीं। श्रेया बालाजी और धन्या एन 21-11; 21-15 विजयी हुई। क्वार्टर फाइनल राउंड में मेजबान टीम के लिए दिन का अंतिम लाइनअप बॉयज डबल वर्ग में था। अनुज काले और विनय शर्मा हरियाणा के सन्नी नेहरा और मयंक राणा से 18-21 ; 17-21 से हार गए।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र की शटलर के लिए मध्यप्रदेश बैडमिंटन अकादमी तालियों से गूंज रही थी। महाराष्ट्र की 14 वर्षीय नायशा कौर भटोये ने कर्नाटक की दूसरी वरीयता प्राप्त नेसा करिअप्पा ए को 17-21; 21-19; 21-13 से हराया। नैशा और नेयसा के बीच गेम 65 मिनट तक चला जो प्रतियोगिता का अब तक का सबसे लंबा मैच रहा।

लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने पुरुषों और महिलाओं के कलात्मक जिमनास्टिक-सत्र के क्वालीफिकेशन राउंड की शुरुआत कर दी। देश भर से 200 से अधिक जिमनास्ट अगले 4 दिनों में कलात्मक और लयबद्ध जिमनास्टिक्स में शीर्ष सम्मान के लिए दौड़ लगाते हुए दिखाई देंगे। मध्यप्रदेश ने जिम्नास्टिक के अपने पहले दिन की शुरुआत सकारात्मक नोट पर की। एमपी बॉयज जिम्नास्टिक कोच सतनारायण पड़वा लड़कों के प्रदर्शन से खुश दिखे। उन्होंने कहा, 'आगे कड़ा मुकाबला है। प्रतियोगिता अभी शुरू हुई है और हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है।"

आज टीम एमपी ने रिंग्स, फ्लोर और पॉमेल हॉर्स उपकरण पर लड़कों के प्रभावशाली प्रदर्शन को देखा, जबकि लड़कियों ने वॉल्ट और असमान बार्स पर अपना जलवा बिखेरा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.