मैनेजमेंट का महाकुंभ आज से, 25 दिग्गज बताएंगे गुर, पहले दिन आध्यात्मिक गुरु महात्रया रा का संबोधन

Updated on 17-02-2023 06:14 PM

इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन का 30वां कॉनक्लेव होने वाला है। ये कॉनक्लेव दो दिन यानी शुक्रवार-शनिवार को होगा। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस प्रोग्राम देश-दुनिया की टॉप कंपनियों के सीईओ, मैनेजमेंट गुरु, आध्यात्मिक गुरु, फौजी और संत भी शामिल होंगे। टॉप कंपनीज के सीईओ-एमडी इसमें बतौर वक्ता शामिल होंगे।

इस बार कि थीम रीइन्वेंट, इवॉल्व एंड लीड है। शहर के आंत्रप्रेन्योर्स, कंपनियों के प्रमुख और हजारों मैनेजमेंट स्टूडेंट्स ये इवेंट अटेंड करेंगे।

इन्हें दिया जाएगा लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड

आईएमए प्रेसीडेंट अखिलेश राठी ने बताया कि कॉनक्लेव में हर साल देश के एक उद्योगपति को उनके सुदीर्घ योगदान के लिए लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। इस बार 30वें कॉनक्लेव में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एमबी पारेख को अलंकृत किया जाएगा। यह कॉनक्लेव राष्ट्र निर्माण को समर्पित है।

वक्ता के रूप में शामिल होंगे ये दिग्गज

प्रोग्राम में वक्ता के रूप में आध्यात्मिक गुरु महात्रया रा, मैरिको लिमिटेड के हर्ष मारीवाल, टाटा इंटरनेशनल एमडी आनंद सेन, पद्मश्री सावजी ढोलकिया, कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट एमडी नीलेश शाह, लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. राजेश पंत, एडेलवाइस के चेयरमैन राशेश शाह, महाराष्ट्र हाइब्रिड सीड की एमडी उषा बारवाले, लेखक संजय के जैन, साधु ज्ञानवत्सल दास, टेक महिंद्रा के इनोवेशन ऑफिसर निखिल मल्होत्रा, आरआर ग्लोबल के एमडी गोपाल काबरा, बाटा के एमडी गुंजन शाह, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के फाउंडर संजय अग्रवाल, एयरटेल पेमेंट बैंक के एमडी अनुब्रत बिस्वास, सिफी टेक्नोलॉजी के सीईएफओ एमपी विजय कुमार, एपिक फाउंडेशन के फाउंडर डॉ. सत्या गुप्ता, एएसके इन्वेस्टमेंट के सीईओ सुनिल रोहकाले, बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के एमडी अल्पेश शाह और आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर प्रो. हिमांशु राय भी शामिल होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.