सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियों का करें बेहतर उपयोग

Updated on 08-02-2023 05:22 PM

प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीरज मंडलोई ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के संबंध में सभी नगर निगम आयुक्तों को निर्देशित किया कि सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियों का बेहतर उपयोग करें। गार्बेज फ्री सिटी रेटिंग में सुधार करें। ठोस एवं तरल अपशिष्ट के उचित प्रबंधन पर जोर दें। श्री मंडलोई नगर निगम आयुक्तों के साथ बैठक में योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

प्रमुख सचिव श्री मंडलोई ने कहा कि अमृत के पहले चरण में पूरे हो चुके कार्यों का भुगतान जल्द करें। जियोग्राफिक इन्फार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) की शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। इसका समुचित उपयोग करें। उन्होंने अनाधिकृत कॉलोनियों में नागरिक अधो-संरचना और भवन अनुज्ञा देने के निर्देश दिये। संजीवनी क्लीनिक के भवनों का निर्माण जल्द पूरा कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपने के निर्देश दिये। श्री मंडलोई ने कहा कि अनुपयोगी भूमि के उपयोग के लिये रि-डेव्हलपमेंट और रि-डेंसीफिकेशन की योजना बनायें। उन्होंने नगर निगम आयुक्तों से वन-टू-वन चर्चा कर उनकी समस्याएँ और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव ने कहा कि अमृत-2 के तहत बनाई जा रही परियोजनाओं के डीपीआर में जन-प्रतिनिधियों का भी सुझाव लें। निर्वाचित प्रतिनिधियों के सहयोग से राजस्व वसूली में तेजी लायें। बैठक में स्मार्ट सिटी के कार्यों की भी समीक्षा की गई।

इस दौरान अपर आयुक्त श्रीमती रुचिका चौहान, श्री अवधेश शर्मा, श्री गजेन्द्र नागेश, नगर निगमों के आयुक्त और स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.