हथियार लेकर घूम रहा था लव जिहाद का आरोपी:छात्रा के घर के चक्कर लगाए, मंगेतर को भी दी धमकी

Updated on 03-12-2022 04:25 PM

इंदौर में लव जिहाद के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अब बीकॉम स्टूडेंट से एक युवक ने पहचान छिपाकर दोस्ती की। फिर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं छात्रा के मंगेतर का नंबर उनके सोशल मीडिया अकाउंट से निकाल लिया। इसके बाद फोन कर मंगेतर को जान से मारने की धमकी दी। ये भी पता चला है कि आरोपी छात्रा के घर के आसपास हथियार लेकर चक्कर लगा रहा था।

मामले में हिंदूवादियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया गया। शुक्रवार को छात्रा के बयान हुए। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

ऐसे हुई दोस्ती
हीरानगर में रहने वाली 25 साल की बीकॉम की छात्रा ने बताया कि आरोपी अन्नू से उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। अन्नू उसकी पोस्ट पर लाइक और कमेंट्स करता था। फिर मैसेज करने लगा। चैटिंग के दौरान दोनों के वॉट्सऐप नंबर एक्सचेंज हुए। अन्नू ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को व्यापारी बताया। कुछ समय पहले अन्नू ने कहा कि उसे इस्लाम अच्छा लगता है। छात्रा से कहा कि वह भी कबूल कर ले। छात्रा ने मना कर दिया। छात्रा को शक हुआ। उसने अन्नू की प्रोफाइल चेक की तो पता चला कि अन्नू का पूरा नाम अनवर पिता हकीम खान है। वह सिकंदराबाद कॉलोनी सदर बाजार में रहता है। इसके बाद छात्रा ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दी। अनवर उसे परेशान करने लगा और इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा।

इंदौर का डॉन बताया
जब अनवर को पता चला कि छात्रा की सगाई हो गई है तो उसने उसके मंगेतर की जानकारी निकाल ली। उसने मंगेतर को मैसेज कर धमकी दी कि वह छात्रा से शादी करेगा तो उसे जान से मार देगा। उसने खुद को इंदौर का डॉन तक बता दिया। छात्रा इस बात से और घबरा गई। रिश्ता बचाने के लिए उसने परिवार को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिवार ने मामले में कार्रवाई की बात की।

दो दिन बाद होना है शादी
बताया जाता है कि छात्रा की दो दिन बाद शादी है। इसके चलते वह मीडिया के सामने नहीं आना चाहती। परिवार अन्नू की धमकियों से लगातार डरा हुआ था। उसने कहा था कि वह छात्रा की शादी नहीं होने देगा। इसके बाद परिवार के लोगों ने हिंदू दल से जुड़े तन्नु शर्मा को पूरे मामले की जानकारी दी। शर्मा पहले छात्रा और उसके परिवार से मिले। जिसके बाद वह रात में थाने पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में रेप, धमकाने और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तह़त केस दर्ज कर लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.