खिल उठा मांडू का जहाज महल G20 देशों के मेहमानों के स्वागत के लिए की गई आकर्षक लाइटिंग

Updated on 14-02-2023 07:53 PM

G20 सम्मेलन को लेकर मांडू तैयार है। मेहमानों के स्वागत के लिए सोमवार रात को ही पूरे परिसर की डेकोरेशन आकर्षक लाइटिंग की गई है। इसकी टेस्टिंग के बाद मांडू का शाही परिसर नजर बेहद आकर्षक नजर आया। इस परिसर में शहर भ्रमण के दौरान करीब 4 घंटे विशिष्ट अतिथि रुकेंगे। मांडू के वरिष्ठ गाइड इन्हें मांडू के इतिहास से रूबरू कराएंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेहमान मंगलवार को मांडू पहुंचेंगे। इंदौर से लेकर मांडू तक जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए।

मेहमान शाम को करीब 4 बजे मांडू पहुंचेंगे। इससे पहले हम आपको बताएंगे शहर के जहाज महल परिसर के हिंडोला महल, हमाम घर, चंपा बावड़ी, मूंज तालाब, कपूर तालाब को कैसे सजाया गया है।

अब तक कई बड़ी मेजबानी कर चुका है मांडू

देश का बड़ा पर्यटन स्थल होने के कारण मांडू में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई आयोजन हो चुके हैं। जबकि कई अति विशिष्ट मेहमान भी यहां भ्रमण करने आ चुके हैं। देश के उपराष्ट्रपति और कई प्रधानमंत्रियों ने मांडू भ्रमण किया है। इसके अतिरिक्त कई विदेशी राजदूतों के दल मांडू आए हैं कुछ वर्ष पूर्व एशियाई देशों के लोकसभा स्पीकर भी यहां आए थे, और उन्होंने बैठक के साथ मांडू भ्रमण कर यहां की आदिवासी संस्कृति को भी निहारा था।

प्रशासन के आला अफसर तैनात

कलेक्टर प्रियंका मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, एसडीएम रोशनी पाटीदार ,तहसीलदार सुरेश नागर, सीएमओ मयूरी वर्मा के साथ जिले भर के अधिकारी दिन भर मांडू में डेरा डाले हुए और व्यवस्थाओं पर नजर बनाएं हुए हैं।

आज शाम 4:00 बजे पहुंचेंगे मांडू डेलीगेट्स

जी20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब,दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

जी20 की यह है ताकत

जी 20 विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों और यूरोपीय संघ को मिलाकर बना विश्व का बढ़ा और शक्तिशाली संगठन है। इसके सदस्य देशों का विश्व की कुल जीडीपी में 80 फीसदी योगदान है। जबकि विश्व व्यापार में इनका 75 फीसदी और विश्व की कुल आबादी में 60 फीसदी हिस्सेदारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.