मनु भाकर ने भारत को दिलाया कांस्य

Updated on 26-03-2023 07:02 PM

इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप के चौथे दिन 25 मीटर पिस्टल वुमन फाइनल में मनु भाकर ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। इसमें जर्मनी की वी डोरेन ने स्वर्ण और चीन की डु जियन ने रजत पदक हासिल किया। इस क्वालिफाइ राउंड में कुल 29 खिलाड़ी शामिल हुए, जिसमें 5 भारतीय खिलाड़ी भी थे। वर्ल्ड कप में भारत के मेडल की संख्या 6 हो गई है, जिसमें 1 स्वर्ण,1 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल है।

पुरूषों के 3पी मुक़ाबलों में मध्यप्रदेश के एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पदक से चूक गये। उनकी कड़ी टक्कर स्विट्ज़रलैंड के जेन लोचबिहलर के साथ हुई। इस राउंड में स्विस खिलाड़ी ने 407.4 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता। ऐश्वर्य तोमर 405.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। चीन के डू लिंशु ने 410.7 अंकों के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। हंगरी के पैनी इस्तवान ने 408.2 अंक जीत कर रजत पदक पर क़ब्ज़ा किया। चीन के पास 6 गोल्ड सहित 8 मैडल और भारत के पास 1 गोल्ड सहित 6 मैडल हैं।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने पूरे समय उपस्थित रह कर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अपने होम ग्राउंड में खेलना का प्रेशर दोगुना हो जाता है। ऐश्वर्य के ऊपर भी यही प्रेशर था। श्रीमती सिंधिया ने कहा की आज हमारी भारत की बेटी मनु भाकर ने कड़ा मुक़ाबला कर कांस्य पदक जीता है।

प्रतियोगिता का 5वां दिन

विश्व कप के अंतिम दिन महिलाओं का 3पी फाइनल सुबह 11:45 बजे और पुरूषों का आरएफपी फाइनल दोपहर 2 बजे निर्धारित है।

श्री रॉसी ने शॉट गन रेंज की विधिवत पूजा कर किया पहला फायर शॉट

आईएसएसएफ़ के अध्यक्ष श्री लुचियानों रॉसी ने शनिवार को राज्य शूटिंग अकेडमी ऑफ एक्सीलेंस में नवनिर्मित शॉट गन रेंज की पूजा की और पहला शॉट फायर किया। एनआरएआई के अध्यक्ष श्री रनिन्दर सिंह ने भी फायर कर सटीक निशाना लगाया। खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, श्रीमती लॉरा रॉसी, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री रवि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.