पत्नी की स्मृति में बनवाया शादी घर, मंदिर कमेटी करेगी संचालन

Updated on 20-03-2023 06:08 PM

आर्थिक रूप से कमजाेर लाेग मैरिज हाॅल का खर्च नहीं उठा पाते। बरसात के माैसम में हाेने वाली शादियाें में सबसे ज्यादा परेशानी आती है। गरीब परिवाराें की इसी समस्या से रूबरू हुए इंजीनियर फूलचंद चाैरसिया ने दिवंगत पत्नी कुसुम चाैरसिया की स्मृति में मां महलवार देवी मंदिर परिसर में 2 मंजिला मैरिज हाॅल बनवाया है। गुरुवार काे इसका विधिवत लाेकार्पण कर इसकी चाबी मंदिर कमेटी काे साैंप दी गई। अब मंदिर कमेटी इस मैरिज हाॅल का संचालन करेगी। खास बात यह है कि मैरिज हाॅल सर्वसुविधायुक्त है।

पानी, लाइट, प्रसाधन और साफ-सफाई की सुविधा रहेगी। जाे गरीब परिवार हैं, उनके लिए मेंटनेंस खर्च स्वैच्छिक रखा गया है, जबकि आर्थिक रूप से सक्षम लाेग 5 हजार रुपए की सहयाेग राशि देकर मैरिज हाॅल ले सकते हैं। इंजीनियर चाैरसिया बताते हैं कि मैं इसी मंदिर समिति के संरक्षक के पद पर हूं। मंदिर के आसपास चार-पांच वार्ड के लाेग रहते हैं।

इनमें ज्यादातर निम्न व मध्यमवर्गीय परिवार रहते हैं जाे कि शादी व अन्य कार्यक्रम के लिए मैरिज हाॅल का भारी भरकम खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं। मेरी पत्नी कुसुम चौरसिया का 16 मार्च 2019 को आकस्मिक निधन हो गया था। उनसे मुझे हमेशा असहाय लाेगाें की मदद की प्रेरणा मिलती रही है। मेरे मन में इसी परिसर में शादी घर का विचार आया। मैंने अपने दोनों पुत्र इंजीनियर संजीव चौरसिया एवं इंजीनियर राजीव चौरसिया से इस संबंध में बात की। सभी ने मेरा प्रस्ताव स्वीकार कर सर्वसुविधायुक्त हाॅल तैयार करा दिया। यह शादी घर भूतल एवं प्रथम तल मिलाकर करीब 2200 वर्गफीट में बना है। परिसर में खाली जगह भी है, जहां पर अन्य कार्यक्रम किए जा सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.