आधी रात नकाबपोश बदमाश खोल ले गए 3 भैंस, विरोध पर चलाईं गोलियां

Updated on 06-12-2022 05:10 PM

अभी तक आपने ग्वालियर-चंबल अंचल में कैश, गहने लुटते देखे होंगे, लेकिन कोई आपसे कहे कि अब भैंस भी लुटने लगी है तो हैरान होने की जरुरत नहीं है। गांव-देहात में ऐसे मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन अब शहर में भैंसों की डकैती होने लगी है। बात दो दिन पहले की है। शहर के गोला का मंदिर नारायण विहार कॉलोनी में आधी रात नकाबपोश आधा दर्जन बदमाश 3 भैसों को खोलकर ले जा रहे थे।

जब भैंस मालिकों की नींद खुली तो बदमाशों ने अधिया और कट्‌टो से दो से तीन फायर किए। इसके बाद वह भैंसों को लेकर भाग निकले। लूटी गई भैंसों की कीमत लगभग 4 लाख रुपए है। घटना के बाद नारायण विहार में दहशत का माहौल है। बदमाशों की हरकत वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित परिवार ने गोला का मंदिर थाने में मामले की शिकायत की है।

शहर के मुरैना रोड स्थित नारायण विहार कॉलोनी में रहने वाले रमेश माझी ने बताया कि देर रात वह अपने घर के अंदर सो रहे थे तभी नकाबपोश 4 से 6 बदमाश उनके घर पहुंचे। बदमाशों ने एक दीवार की धीरे धीरे कर ईंटे हटाते हुए उनके घर के अंदर बने बाड़े से तीन भैंसों को बाहर निकाल लिया। भैंस मालिक रमेश को इसका एहसास हुआ तो उन्होंने चिल्लाते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उन पर लाठी-डंडे से हमला कर फायर ठोक दिए। चार बार फायर करने के बाद रमेश ने जैसे तैसे कर अपनी जान बचाई। लेकिन बदमाश उसकी एक भैंस ले जाने में सफल रहे। इसके बाद कुछ दूरी पर रहने वाले महावीर सिंह तोमर की 3 लाख कीमत की दो भैंसे बदमाश लेकर फरार हो गए। यहां भी बदमाशों ने फायरिंग की है। भैंस लूटे जाने और फायरिंग से लोगों में दहशत है।
CCTV कैमरे में कैद हुए बदमाश
- घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले तो उसमें बदमाशों की हरकत आते जाते कैद हो गई। जिसमें एक बदमाश अधिया बंदूक लिए भी दिखता नजर आ रहा है। फरियादी का आरोप है कि जब वहा CCTV कैमरे के साथ थाने में शिकायत करने पहुंचा तो पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उसे थाने से वापस लौटा दिया। जबकि बदमाशों से संघर्ष के दौरान एक बदमाश को पहचान भी लिया था। रमेश के लिए भैंस ही एकमात्र जीवन यापन का स्त्रोत है। जब इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने मामला संज्ञान में होने की बात कहते हुए जल्दी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
जब उनको पकड़ने गए तो बदमाशों ने गोलियां चला दीं
- पीड़ित रमेश मांझी का कहना है कि अपने घर के अंदर सो रहे थे तभी नकाबपोश चार से पांच बदमाश उनके घर पहुंचे। बदमाशों ने एक दीवार की धीरे धीरे कर ईंटे हटाते हुए उनके घर के अंदर बने बाड़े से तीन भैंसों को बाहर निकाल लिया। इसका एहसास हुआ तो उन्होंने चिल्लाते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने उन पर डंडे लाठी से हमला कर फायर ठोक दिए। वहीं दूसरे फरियादी महावीर तोमर का कहना है कि मेरी भी दो भैंसे तीन लाख रुपए कीमत की बदमाश ले गए हैं। नकाबपोश बदमाश थे जिनमें से एक की पहचान मुझे हो गई है वो इसी क्षेत्र में आता जाता रहता है। पर पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है।
पुलिस का कहना
- इस मामले में एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि यह मामला मेरे संज्ञान में है। शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी आपने मुझे बताया है अगर कोई पक्ष शिकायत करता है तो मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.