चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने की माता-बहनों से चाय पर चर्चा

Updated on 15-02-2023 05:08 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा में विकास यात्रा के दौरान आचार्य नरेंद्र देव नगर में माता-बहनों के साथ चाय पर चर्चा की। चर्चा के दौरान मंत्री श्री सारंग ने राज्य सरकार द्वारा शुरू की जा रही लाड़ली बहना योजना के बारे में जागरूक किया। साथ ही क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने स्व सहायता समूह का गठन करने की भी बात कही। इस दौरान कुछ रहवासियों ने अपनी समस्याएं श्री सारंग के समक्ष रखी। मंत्री श्री सारंग ने त्वरित समाधान करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। यात्रा की शुरूआत आचार्य नरेंद्र देव नगर हनुमान मंदिर से हुई। रहवासियों को सौगात देते हुए मंत्री श्री सारंग ने हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार, मंदिर परिसर के मार्ग का डामरीकरण, आस-पास की नालियों के निर्माण सहित आचार्य नरेंद्र देव नगर, गोविंद गार्डन और मराठी मोहल्ला में सामुदायिक भवन के साथ ही आचार्य नरेंद्र देव नगर में सुलभ कॉम्पलेक्स निर्माण की घोषणा की।

क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने बनेंगे स्व-सहायता समूह

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि लाड़ली बहना योजना में गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपये की राशि दी जाएगी। सरकार की ओर से उन्हें हर वर्ष 12 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से महिलाओं के स्व सहायता समूह बनाये जाएंगे। इन्हें विभिन्न उत्पादों के निर्माण के लिये कच्चा माल भी शासन की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। तैयार उत्पाद के विक्रय के लिये उन्हें मार्किट से लिंक करने भी सहायता शासन द्वारा प्रदान की जायेगी।

जन-जन तक पहुंच रहा शासन की योजनाओँ का लाभ

मंत्री श्री सारंग ने आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, संबल योजना, भवन एवं कर्मकार मंडल, वृद्धावस्था पेशन योजना सहित गरीबी रेखा पात्रता पर्ची के हितग्राहियों में हितलाभ प्रमाण-पत्र वितरित किये। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जन-कल्याण की योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इनका लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाया जा रहा है।

गोविंद गार्डन में पार्क का किया लोकार्पण

मंत्री श्री सारंग ने गोविंद गार्डन में जन-सहभागिता से बने पार्क का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने लगभग 15 लाख रूपये की लागत से गोविंद गार्डन में सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन भी किया। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि जनता की माँग पर चिन्हित स्थानों पर गलियों में शीघ्र ही स्ट्रीट लाइट लगाई जायेंगी। इसी के साथ खराब हो चुकी सड़कों का भी नवीनीकरण किया जायेगा। श्री सारंग ने कहा कि नरेला में निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने पदयात्रा कर लोगों से उनकी समस्याए सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये।

बुधवार 15 फरवरी को प्रात: 9 बजे से विकास यात्रा वार्ड 37 में द्वारका नगर से निकलेगी। यात्रा राजेन्द्र नगर और कृष्णा नगर से होते हुए वार्ड 41 में बोगदा पुल से होकर वार्ड 70 के गुरुनानकपुरा में पहुँचेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.