चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने विकास यात्रा में वितरित किए तीर्थ-यात्रा के टिकट

Updated on 11-02-2023 06:00 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को अयोध्या तीर्थ-यात्रा के टिकट वितरित किये। इस दौरान मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन यात्रा पर जाने वाले लाभार्थियों में उत्साह देखा गया। सभी तीर्थ-यात्री 11 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा अयोध्या तीर्थ-यात्रा के लिये रवाना होंगे।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार की जन-हितकारी नीतियों एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं से निरंतर विकास कार्य और गरीबों का कल्याण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में नरेला विधानसभा के 150 से अधिक 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन लाभ लेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के रहने एवं भोजन के साथ अन्य व्यवस्थाएँ भी राज्य शासन की ओर से की जायेंगी।

500 वर्षों के संघर्ष के बाद हो रहा श्री राम मंदिर का निर्माण

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि 500 सालों के संघर्ष और कई लोगों के बलिदान के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का सपना पूरा हो रहा है। अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां रामलला का जन्म हुआ वहीं उनके भव्य मंदिर का निर्माण प्रगति पर है।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि जिस प्रकार त्रेतायुग में श्रवण कुमार ने अपने माता-पिता की सेवा की और उन्हें अपने कंधे पर बैठा कर तीर्थ-दर्शन कराये। उसी प्रकार वर्तमान में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान श्रवण कुमार की भूमिका निभाते हुए प्रदेश के वृद्धजनों को तीर्थ-यात्रा करवा रहे हैं।

लाभार्थियों ने जताया सरकार का आभार

नरेला विधानसभा में वार्ड 75 के शंकर नगर निवासी श्री भीकम सिंह राजपूत ने तीर्थ-दर्शन योजना में टिकट प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मंत्री श्री सारंग का आभार व्यक्त किया। राजनगर, पलासी निवासी श्रीमती रामबाई देवर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन राम लला के दर्शन कर सकेंगे। श्रीमती लौंगी बाई ने कहा कि तीर्थ-दर्शन योजना से सरकार पुण्य का काम कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.