चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने दी करोंद क्षेत्र के लिये बड़ी सौगात

Updated on 24-02-2023 05:55 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरूवार को विकास यात्रा के दौरान कहा है कि भोपाल के रवीन्द्र भवन की तर्ज पर करोंद क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर बनाया जायेगा। इसी के साथ क्षेत्र के युवाओं के लिये भव्य खेल परिसर का भी निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि करोंद क्षेत्र को उप नगर बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम सिद्ध होगा।

करोंद में रवीन्द्र भवन की तर्ज पर बनेगा कन्वेंशन सेंटर

मंत्री श्री सारंग ने वार्ड-79 में करोंद चौराहे पर कार्यक्रम में कहा कि करोंद क्षेत्र को भोपाल के उप नगर के रूप में विकसित करने के लिये निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में रवीन्द्र भवन की तर्ज पर करोंद क्षेत्र में करोड़ों की लागत से कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कन्वेंशन सेंटर बहु-उपयोगी होगा, जहाँ बड़े सांस्कृतिक और धार्मिक समारोह सम्पूर्ण भव्यता के साथ हो सकेंगे। मंत्री श्री सारंग ने करोंद में चिन्हित स्थान पर खेल परिसर के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस खेल परिसर में स्वीमिंग पूल भी बनाया जाएगा।

ऐशबाग अंडरपास का अतिक्रमण हटेगा

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि ऐशबाग में अंडरपास के समीप अतिक्रमण की समस्या से शीघ्र ही जनता को निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि अंडरपास पर अतिक्रमण होने से रहवासियों को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

एक हजार से अधिक लाभार्थियों को मिला केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ

मंत्री श्री सारंग ने वार्ड-40 और 79 में हितलाभ वितरण कार्यक्रम में अटल पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, कर्मकार कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स, संबल योजना 2.0 सहित विभिन्न योजनाओं के एक हजार से अधिक लाभार्थियों में हितलाभ वितरण किया। कार्यक्रम में मंत्री श्री सारंग ने कहा कि विकास यात्रा के माध्यम से करोड़ों की लागत से विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण के साथ ही पात्र हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है। जन-जन की समस्याओं का निदान भी मौके पर ही किया जा रहा है।

मंत्री श्री सारंग ने भरे हितग्राहियों के आवेदन

मंत्री श्री सारंग ने विकास यात्रा में वार्ड-40 और 79 में प्रत्येक घर पहुँचे और जनता की समस्याओं को सुना एवं उनका तत्काल निराकरण भी किया। वार्ड-40 में इंदिरा कॉलोनी निवासी श्रीमती प्रीति विश्वकर्मा एवं श्री संतोष सैनी ने गरीबी रेखा का राशन कार्ड न होने की समस्या मंत्री श्री सारंग को बताई। मंत्री श्री सारंग ने स्वयं उनके आवेदन भर कर तत्काल राशन कार्ड बनवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जन-प्रतिनिधि स्वयं नागरिकों के द्वार पर पहुँच कर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण कर रहे हैं। यह मुख्यमंत्री श्री चौहान के सुशासन और जन-कल्याण की रीति-नीति का परिणाम है।

वार्ड-40 और 79 को मिली करोड़ों की सौगात

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि वार्ड-40 में खटीक कॉलोनी में संजीवनी केंद्र एवं नालियों का निर्माण होगा, इंदिरा नगर कॉलोनी एवं जैन मंदिर में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। उन्होंने नालियों के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन, दुर्गा मंदिर से बाग उमराव दुल्हा अंडर ब्रिज वाली गली में सीसी रोड का भूमि-पूजन के साथ ही अहमद अली कॉलोनी में संपूर्ण कॉलोनी की सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने बाग उमराव दूल्हा से बरखेड़ी फाटक तक डामरीकरण कार्य की घोषणा की। मंत्री श्री सारंग ने वार्ड-79 में विश्वकर्मा कॉलोनी में नाली निर्माण और राधाकृष्ण नगर में सड़क निर्माण का भी भूमि-पूजन किया।

बाग उमराव दूल्हा में गैस राहत डिस्पेंसरी और शासकीय स्कूल का किया निरीक्षण

मंत्री श्री सारंग ने विकास यात्रा के दौरान वार्ड-40 के बाग उमराव दूल्हा स्थित गैस राहत डिस्पेंसरी और शासकीय हाई स्कूल का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने पेशेंट रजिस्टर के साथ ही दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंत्री श्री सारंग ने पेयजल के लिये अतिरिक्त पानी की टंकी की व्यवस्था कराने की घोषणा की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.