चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने किया 1.24 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन

Updated on 14-01-2023 05:31 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को नरेला विधानसभा में एक करोड़ 24 लाख रूपये की लगात के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस दौरान मंत्री श्री सारंग ने बताया कि नरेला विधानसभा में वार्ड-39, चाण्क्यपुरी में संजीवनी क्लीनिक का निर्माण किया जायेगा। इस संजीवनी क्लीनिक का लाभ क्षेत्र के हजारों नागरिकों को मिलेगा। संजीवनी क्लीनिक में मरीजों को मुफ्त जाँच और मुफ्त दवाओं की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी। इस संजीवनी क्लीनिक के निर्माण में 56 लाख रूपये का व्यय किया जायेगा। भूमि-पूजन कार्यक्रम के अवसर पर ऐशबाग फाटक से लेकर महामाई मंदिर तक भव्य विकास यात्रा निकाली गई।

  • मंत्री श्री सारंग ने इन विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

  • वार्ड 39 चाण्कयपुरी पर संजीवनी क्लीनिक का निर्माण कार्य- 56 लाख रूपये

  • वार्ड 39, बरखेड़ी फाटक से चाण्क्यपुरी तक सौंदर्यीकरण कार्य- 18 लाख रूपये

  • वार्ड 39,40,41 एवं 70 में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य- 8 लाख रूपये

  • वार्ड 39 चाण्क्यपुरी पर डी ग्राउंड पार्क का निर्माण कार्य- 18 लाख रूपये

  • वार्ड 39 तीन खंबे से संतोषी माता मंदिर तक नाली निर्माण कार्य- 14 लाख रूपये

  • वार्ड 39 जागृति कॉलोनी में शिव मंदिर निर्माण कार्य- 2 लाख रूपये

  • वार्ड 39 महामाई मंदिर के समीप ग्राउंड का निर्माण- 8 लाख रूपये

  • कुल लागत लगभग रूपये 1 करोड़ 24 लाख

नरेला विधानसभा में अनवरत जारी रहेंगे विकास कार्य

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश-प्रदेश में चहुँमुखी विकास हो रहा रहा है। इसी तारत्मय में वर्ष 2008 के बाद से नरेला विधानसभा में हर घर नर्मदा जल, सभी कॉलोनियों में पक्की सड़कों का जाल, हर घर बिजली सहित सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-हितकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के साथ ही नरेला विधानसभा में 7-7 फ्लाईओवर की सौगात और महापुरूषों के जीवन पर आधारित थीम पार्कों के निर्माण से विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं, जो अनवरत जारी रहेंगे।

क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

मंत्री श्री सारंग का विकास यात्रा के दौरान क्षेत्र के रहवासियों ने पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान ऐशबाग फाटक से लेकर कार्यक्रम स्थल महामाई मंदिर तक पहुँचने तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच बनाये गये थे। मंत्री श्री सारंग ने पुष्प वर्षा पर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालती राय उपस्थित थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.