चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग होंगे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Updated on 10-04-2023 05:15 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे। रविवार को प्रयागराज में 2 दिवसीय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से मंत्री श्री सारंग को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। मंत्री श्री सारंग को सभी समाज बंधुओं द्वारा शॉल-श्रीफल, अंगवस्त्र एवं पुष्पहार पहना कर सम्मानित किया।

मंत्री श्री सारंग ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिये सभी का आभार माना। उन्होंने कहा कि हमें समाज के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए वर्तमान को सहेजना होगा। कायस्थ समाज अपनी विद्वता से मानव समाज का मस्तिष्क माना जाता है। हमें संस्था को पाँच (स) संगठन, संपर्क, समन्वय, सद्भाव और सेवा से मजबूत बनाना होगा।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, उत्तरप्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अनील कुमार सक्सेना, पूर्व कैबिनेट मंत्री (उ.प्र. सरकार) एवं विधायक शहर पश्चिमी प्रयागराज श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, विधायक- वाराणसी केन्ट (उ.प्र.) श्री सौरभ श्रीवास्तव, विधायक-रामपुर (उ.प्र.) श्री आकाश सक्सेना, एमएलसी (उ.प्र. विधानसभा) डॉ. के.पी. श्रीवास्तव, एमएलसी (उ.प्र. विधानसभा) श्री आशुतोष सिन्हा, श्री अजय श्रीवास्तव नीलू सहित कार्यकारिणी के सदस्य एवं कायस्थ समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.