पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर प्रदेश भर में लगेंगे मेगा आयुष स्वास्थ्य शिविर

Updated on 07-12-2022 09:43 PM
भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस पर 25 दिसम्बर को आयुष विभाग प्रदेश के सभी 52 जिलों में मेगा आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा। इसमें आयुर्वेद, होम्योपेथी एवं यूनानी पद्धति से रोगियों का उपचार कर नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया जायेगा। शिविर लगाने के संबंध में आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राम किशोर कावरे ने मंगलवार को मंत्रालय में हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। विभागीय योजनाओं में प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव आयुष श्री प्रतीक हजेला भी मौजूद थे।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने प्रदेश के सभी शासकीय आयुष महाविद्यालयों में शोध केन्द्र शीघ्र शुरू किये जाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से शोध केन्द्रों के लिए सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराई जायेगी। राज्य मंत्री श्री कावरे ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे प्रत्येक जिले में अनुभवी वैद्यों की जानकारी एकत्र करें। आगामी जनवरी माह में इनका सम्मेलन आयोजित कराया जायेगा। प्रदेश में संचालित देवारण्य योजना में प्रगति की समीक्षा भी की गई। राज्य मंत्री श्री कावरे ने प्रदेश में पाँच विशाल औषधि पार्क बनाये जाने के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि इन पार्को में ओषधि पौधों की अधिक से अधिक किस्में लगाई जायेगी।

आयुष संस्थाओं के आकस्मिक निरीक्षण के निर्देश

आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे ने संभागीय अधिकारियों को संभाग में संचालित आयुष केन्द्रों का सतत आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिये। बताया गया कि प्रदेश में 362 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित किये जा रहे हैं। पूर्व में स्वीकृत 200 नये केन्द्र को भी शीघ्र शुरू किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। इनके अलावा प्रदेश में केन्द्र सरकार की ओर से 200 और हेल्थ वेलनेस सेन्टर शुरू किये जाने की मंजूरी दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.