हरदा में दिव्यांगों के नि:शुल्क उपचार के लिये होगा मेगा केम्प : कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 15-02-2023 05:29 PM

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि हरदा में दिव्यांगों के नि:शुल्क उपचार के लिये मेगा केम्प आयोजित किया जायेगा। कृषि मंत्री हरदा के उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित कर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों को तिलक लगा कर सम्मानित भी किया।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि दिव्यांगों के कल्याण के लिये सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। दिव्यांग विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा रही है। उन्हें विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में हरदा विकासखण्ड के 73 दिव्यांग विद्यार्थियों को ट्राइसिकिल, व्हील-चेयर, बैसाखी, रोलेटर, सीपी चेयर, ब्रेल किट, ब्रेल केन, कान की मशीन और केलिपर्स जैसे आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराये गये। मंत्री श्री पटेल ने शिक्षा विभाग और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांग विद्यार्थियों को आवश्यकता अनुसार उपकरण उपलब्ध कराने में कोई कोताही नहीं बरती जाये। दिव्यांगों में प्रतिभा की कमी नहीं होती है, इसलिये उनकी पढ़ाई में उपकरणों की कमी से किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसकी पूरी व्यवस्था की जाये।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि हरदा में दिव्यांगों के नि:शुल्क उपचार के लिये मेगा केम्प का आयोजन होगा। इसमें देश के जाने-माने डॉक्टर दिव्यांगों का उपचार कर आवश्यक परामर्श देंगे। उन्होंने प्रशासन को इसके लिये आवश्यक तैयारियाँ करने के निर्देश दिये।

मंत्री श्री पटेल की आर्थिक सहायता से मिलेगा निलेश को बैटरी वाहन

मंत्री श्री पटेल ने कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण समारोह में शासकीय योजना में अपात्र विद्यार्थी को निराश नहीं होने दिया। कक्षा-8 में पढ़ने वाले दिव्यांग विद्यार्थी निलेश-संतोष ओसले को 18 वर्ष से कम उम्र होने से बैटरीयुक्त वाहन के लिये अपात्र पाया गया। निलेश की पढ़ाई के प्रति रुचि और इच्छा-शक्ति के कारण कृषि मंत्री ने एलिम्को कम्पनी के प्रतिनिधियों को बैटरीयुक्त ट्रायसिकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वे ट्रायसिकिल के लिये आवश्यक राशि उपलब्ध करायेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.