भोपाल-ग्वालियर में पारा 40 के पार, खजुराहो और राजगढ़ रहे सबसे गर्म

Updated on 18-04-2023 06:17 PM

बूंदाबांदी-आंधी के बाद मध्यप्रदेश में गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के 20 शहरों में पारे ने उछाल खाया है। भोपाल में सोमवार को ऐसी गर्मी पड़ी कि सड़क का डामर ही पिघल गया। सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा। ग्वालियर में भी सीजन का सबसे गर्म दिन रहा तो इंदौर-जबलपुर के लोग भी तेज गर्मी से परेशान हो गए। उधर खजुराहो और राजगढ़ देश में 7वें और 9वें सबसे गर्म शहर रहे। दोनों जगह पारा 43.2 डिग्री पर पहुंचा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आसमान साफ होने की वजह से गर्मी का असर बढ़ गया। हालांकि, 18 अप्रैल से फिर से मौसम बदलेगा। इससे हल्की बूंदाबांदी और आंधी चलने की संभावना है।

सोमवार को भोपाल में दिन का तापमान 40.9, इंदौर में 39.6, ग्वालियर में 41.7 और जबलपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। खजुराहो प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि रविवार को भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में बारिश-आंधी हुई थी। अगले ही दिन मौसम में बदलाव देखने को मिला।

सीधी की रात सबसे गर्म
मध्यप्रदेश में सीधी की रात सबसे गर्म रही। यहां सोमवार रात का पारा 25.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। टीकमगढ़ में यह 25 डिग्री रहा। सबसे कम तापमान नरसिंहपुर में 18 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मलाजखंड में 18.1, पचमढ़ी में 18.4, मंडला और रीवा में 19.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। बाकी जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ज्यादा रहा।

इन शहरों में पारा 40 डिग्री के पार
सोमवार को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और खजुराहो समेत करीब 20 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। सतना-टीकमगढ़ में पारा 42 डिग्री, नर्मदापुरम, नौगांव, सीधी, रतलाम, उमरिया, खरगोन और मंडला में 41 डिग्री, गुना, खंडवा, शिवपुरी, रीवा और सागर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ही रहा।

आज से मौसम बदलने के आसार
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। जिससे गर्म हवाएं मध्यप्रदेश में नहीं आ रही हैं। दूसरी ओर साउथ वेस्ट राजस्थान के ऊपर सर्कुलेशन बना हुआ है। नॉर्थ छत्तीसगढ़ से केरल तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक होते हुए ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। वहीं, अरब सागर से थोड़ी सी नमी बनी हुई है। इस कारण प्रदेश में मौसम बदल गया है। 18 और 19 अप्रैल को मौसम में और भी बदलाव होगा। इससे प्रदेश के दक्षिण हिस्से यानी खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति रहेगी। भोपाल में 18 और 19 अप्रैल को फिर बारिश होने के आसार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.