कई शहरों में 4 डिग्री तक उछला पारा; नर्मदापुरम-सागर में रात का तापमान 19 डिग्री पार

Updated on 13-03-2023 05:55 PM

मध्यप्रदेश में बारिश, ओले और तेज आंधी का सिस्टम खत्म होने के बाद तेज गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। राजगढ़ में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं, रतलाम और दमोह में तापमान 36 डिग्री से ज्यादा है। छिंदवाड़ा, दमोह, राजगढ़ और रतलाम में पारा 4 डिग्री तक उछल गया। इधर, नर्मदापुरम और सागर में रातें सबसे गर्म हैं। यहां तापमान 19 डिग्री के पार चला गया है। सोमवार को भी ऐसी ही गर्मी पड़ने की संभावना है। मंगलवार से मौसम बदलेगा और फिर तापमान में गिरावट होगी।

3 से 10 मार्च तक प्रदेश में सिस्टम एक्टिव होने से बारिश, ओले और तेज आंधी चली थी। सिस्टम खत्म होने के बाद 11 मार्च से गर्मी का दौर शुरू हो गया। पिछले दो दिन से कई शहरों में पारे में तेजी से इजाफा हुआ है।

इन शहरों में सबसे ज्यादा तापमान
राजगढ़, रतलाम, दमोह, मंडला, धार, खरगोन, खंडवा, खजुराहो, उज्जैन, शिवपुरी, गुना, सिवनी, नर्मदापुरम, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर और उमरिया में दिन का तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच चल रहा है। वहीं, रात में नर्मदापुरम, सागर, सिवनी, रतलाम, नरसिंहपुर, सतना, सीधी, गुना में तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के पार है।

आज कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी के आसार भी
मौसम विभाग के अनुसार, नए सिस्टम की वजह से 13 मार्च से ही मौसम बदलने लगेगा। बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर में हल्की बारिश हो सकती है।

  • 14 मार्च को भोपाल, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, धार, झाबुआ, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, राजगढ़, रायसेन और विदिशा में बारिश होगी।
  • 15 मार्च से प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा।
  • 18 मार्च तक मौसम बदला सा रहेगा।
  • भोपाल में आज तेज गर्मी, कल से बादल
    राजधानी में आज तेज गर्मी का असर रहेगा। दिन का तापमान 33 डिग्री और रात में पारा 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद 14 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और बादल छा जाएंगे। 15 मार्च को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। 16 से 18 मार्च के बीच शहर में अच्छी बारिश होने के आसार है। इस दौरान तेज आंधी चल सकती है और ओले भी गिर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.