विश्व जल दिवस पर एप्को के पर्यावरण मिशन कार्यक्रम में जल-संरक्षण का संदेश

Updated on 23-03-2023 05:34 PM

एप्को के राष्ट्रीय हरित कोर योजना के पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत विश्व जल दिवस पर 22 मार्च को सुबह भोपाल के बड़े तालाब (वेटलैण्ड रामसर साइट) पर भोपाल जिले के 2 ईको क्लब विद्यालय- शा.उ.मा. विद्यालय ओल्ड कैम्पियन अरेरा कॉलोनी तथा शा. माध्यमिक विद्यालय बोर्ड कॉलोनी के लगभग 40 विद्यार्थी एवं शिक्षकों के लिए जल-संरक्षण व्याख्यान और कियोस्क के माध्यम से लाइव क्विज हुआ तथा जलतरंग वेटलैंड इंटरप्रिटेशन सेंटर और बड़े तालाब (वेटलैंड) का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण शिक्षा अधिकारी श्री दिलीप चक्रवर्ती द्वारा विद्यार्थियों को तालाब के जल, आस-पास जीव, पौधों और वनस्पति आदि से अवगत कराया गया एवं उसके महत्व तथा जल-संरक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों को प्रमाण-पत्र और पर्यावरण संबंधी संसाधन एवं सामग्री प्रदाय की गई।

विश्व जल दिवस पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन बेवीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार में ईको क्लब विद्यार्थी, शिक्षक, प्राध्यापक तथा जनमानस को विश्व जल दिवस की थीम एक्सीलेरेटिंग थीम पर एस.बी.एन. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में प्राध्यापक मुख्य वक्ता डॉ. वीना सत्य द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत, सामुदायिक एवं शासकीय स्तर पर जल-संरक्षण पर किये जाने वाले प्रयासों पर चर्चा की तथा दैनिक जीवन में जल बचाने के नये-नये उपाय सुझाये। प्रदेश स्तर पर एप्को द्वारा संचालित राष्ट्रीय हरित कोर योजना अंतर्गत ईको क्लब विद्यालय एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को जलाशयों का भ्रमण कराया गया, व्याख्यान, प्रतियोगिताएँ और रैली आदि गतिविधियाँ वृहद स्तर पर की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.