खनिज मंत्री श्री सिंह ने "यूथ एक्सचेंज फॉर चेंज" प्रोजेक्ट में शामिल युवतियों को दी बधाई

Updated on 29-01-2023 05:34 PM

खनिज साधन एवं श्रम मंत्री श्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह से आज भोपाल निवास में गैर सरकारी संगठन के "यूथ एक्सचेंज फॉर चेंज" प्रोजेक्ट की प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर सुश्री आभा शर्मा एवं वालेंटियर्स ने सौजन्य भेंट की। मंत्री श्री सिंह ने प्रोजेक्ट में शामिल सभी युवतियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर सुश्री आभा शर्मा ने बताया कि "यूथ एक्सचेंज फॉर चेंज" प्रोजेक्ट इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है। इसमें भारत की चार युवतियों का चयन हुआ हैं, जिसमें से दो युवतियाँ मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के महोंद्रा ग्राम की सोनाली विश्वकर्मा और गुना की वर्षा जाटव हैं।

सुश्री शर्मा ने बताया कि अन्य दो युवतियाँ खुशबू और काजल कनौजिया उत्तर प्रदेश के बनारस जिले की हैं। ये चारों युवतियाँ इस प्रोजेक्ट के तहत भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट का कॉलेबोरेशन भारत में कार्यरत संस्था मिलान फाउंडेशन और नेपाल में कार्यरत संस्था पीआरसी के साथ है।

सुश्री शर्मा ने बताया कि यह बहुत गर्व की बात है हमारे देश की युवतियाँ इस तरह के प्रोजेक्ट के लिए चुनी गई है, जो किसी उपलब्धि से कम नहीं है। ये युवतियाँ यूथ की आवाज को विश्व स्तर पर पहुचाएँगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.