कटनी जिला प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने की विकास यात्रा तैयारियों की समीक्षा

Updated on 04-02-2023 05:09 PM

वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि संत रविदास की जयंती 5 फरवरी से जिले में विकास यात्रा शुरू होगी। संत रविदास को नमन कर विकास यात्रा शुरू की जाएगी। विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और सुराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। श्री देवड़ा ने यह बात कटनी में कलेक्ट्रेट के नव-निर्मित सभाकक्ष में विकास यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कही।

मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि विकास यात्रा को प्रभावी बनाना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभ पाने से वंचित रहे हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा। हितग्राहियों को हित लाभ प्रदान करने के साथ उनसे संवाद के लिए गाँव/ग्राम पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य शिविर, हितग्राही सम्मेलन, भूमि-पूजन, लोकार्पण कार्यक्रम, भजन संध्या, चौपाल होंगी। साथ ही शासन की विकास गतिविधियों और जन कल्याणकारी कार्यों का लॉभ जनता को निश्चित समय-सीमा में दिया जायेगा।

प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने निर्देश दिये कि विधायक सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाये। जिले के उत्कृष्ट कार्यों के प्रचार तथा अन्य स्थानों पर उनके अनुकरण को प्रोत्साहित करें। शिक्षण संस्थाओं, छात्रावास, आगनबाडी, विद्युत और पेयजल व्यवस्था, जल जीवन मिशन के रेस्टोरेंट के कार्यों का भी विकास यात्रा में निरीक्षण किया जाएगा।

मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि विकास यात्रा में निर्माण कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करने के साथ ही पात्रता सूची में ऐसे व्यक्तियों के नाम जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी जो पात्र होते हुए भी योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं। बैठक में विधायक सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.