मंत्री श्री सिलावट ने इंदौर शहरी क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी

Updated on 13-02-2023 05:43 PM

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट  विकास यात्रा लेकर सांवेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इंदौर शहर के वार्ड क्रमांक-35 और 36 पहुँचे। विकास यात्रा के दौरान उन्होंने वार्ड की विभिन्न बस्तियों और कॉलोनियों में लगभग 12 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। यात्रा का नागरिकों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि हर वार्ड के संपूर्ण विकास के लिये हमारी सरकार और हम कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और ड्रेनेज लाईन के विस्तार के लिये कोई कसर नहीं रखी जायेगी। हर क्षेत्र में एक जैसा विकास होगा। बस्तियों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। बस्तियों में सभी मूलभूत सुविधाएँ जुटाई जाएंगी। उन्होंने निपानिया के संजीवनी क्लीनिक के भवन निर्माण के लिये 28 लाख रूपये की राशि स्वीकृत करने की बात कही। श्री सिलावट ने कहा कि यह भवन शीघ्र बन कर तैयार हो जायेगा। इंदौर स्वच्छता में तो अव्वल है। अब विकास में भी इंदौर को अव्वल बनाया जायेगा।

मंत्री श्री सिलावट ने विकास यात्रा की शुरुआत इंदौर बाईपास स्थित ग्राम अरंडिया से की। उन्होंने अरंडिया गाँव में ड्रेनेज लाइन तथा सड़क का भूमि-पूजन किया। मायाखेड़ी मेन रोड, ओमेक्स सिटी के गेट तथा निपानिया/पिपलिया कुमार काकड़ पर भी जगह-जगह विकास यात्रा का स्वागत हुआ। 

 शुभ संपदा कॉलोनी में सड़क, अमृत पैलेस गार्डन में ड्रेनेज कार्य और तिरुपति पैलेस में गार्डन का भूमि-पूजन हुआ। निपनिया गाँव में सड़क और श्मशान घाट का भूमि-पूजन, पावनधाम में बगीचे का भूमि-पूजन किया गया। यात्रा का समर पार्क (राम मन्दिर चौराहा) तथा अंकुर आँगन पिपल्याकुमार गाँव में भी नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दीप पैलेस कॉलोनी में बगीचे का भूमि-पूजन किया गया। 

यात्रा के दौरान क्षेत्रीय पार्षद श्री सुरेश कुरवाड़े सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.