मंत्री श्री सिलावट ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया

Updated on 17-02-2023 05:27 PM

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने गुरूवार को विकास यात्रा के दौरान इंदौर की विधानसभा सांवेर के ग्राम लसुड़ियापरमार में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया। साथ ही हितग्राहियों को नये आवास की शुभकामनाएँ भी दी।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चौमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश को जो सौगातें दी है उनके परिणामस्वरूप आज हर क्षेत्र में निरन्तर उन्नति हो रही है और एक समृद्ध एवं आत्म-निर्भर भारत के निर्माण में योगदान दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण और विकास है। प्रदेश की जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाने के उद्देश्य से विकास यात्रा निकाली जा रही है, जिसे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

मंत्री श्री सिलावट ने विधानसभा सांवेर के ग्राम राहुखेड़ी और लसुड़ियापरमार में एक करोड़ 8 लाख रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसी क्रम में ग्राम बरोदाअर्जुन में लगभग 12 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। ग्राम व्यासखेड़ी, मेलकलमा और मण्डलावदा में लगभग 40 लाख, बुढ़ीबरलाई में 30 लाख रूपए की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने विकास यात्रा में ग्रामवासियों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुन कर समाधान करने के निर्देश भी दिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.