आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे विकास यात्रा में हुए शामिल

Updated on 08-02-2023 05:33 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोक नानो कावरे बालाघाट जिले के जनजातीय क्षेत्रों के ग्रामों की विकास यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम पारदीगंज 47.60 लाख रूपये लागत के आयुर्वेद औषधालय भवन का भूमि-पूजन किया।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि विकास यात्रा का मकसद विकास के मामले में हुई तरक्की को दर्शाना है। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा एक तरह से मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का भाग-2 है। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में वर्ष 2024 तक सभी लोगों को मकान देने का लक्ष्य रखा है। जनजातीय क्षेत्र के ग्रामों को पक्की सड़क से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आयुषमान योजना ने निर्धन वर्ग के व्यक्ति को 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया है। राज्य मंत्री श्री कावरे ने बताया कि लामता क्षेत्र के 55 ग्रामों के लिये 146 करोड़ रूपये की सिंचाई योजना को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही परसवाड़ा विकासखंड में बंजर नदी पर लिफ्ट एरीगेशन की 170 करोड़ रूपये की योजना का मंजूरी दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों को जाति प्रमाण-पत्र, ई-श्रमिक कार्ड और लाड़ली लक्ष्मी योजना के आश्वासन-पत्र भी वितरित किये।

मुन्ना लाल अब दूसरों को भी रोजगार देगा

विकास यात्रा के दौरान मुन्ना लाल की विरसा विकासखंड के ग्राम दमोह में चावल प्र-संस्करण इकाई का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री खाद्य प्र-संस्करण उद्यम योजना के अंतर्गत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने करीब 20 लाख रूपये का ऋण मुन्ना लाल को उपलब्ध कराया है। युवा किसान मुन्ना लाल की चावल प्र-संस्करण इकाई के उत्तम गुणवत्ता का चावल आकर्षक पेकेजिंग में विक्रय के लिये उपलब्ध कराया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.