स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्री परमार ने ग्राम चितौड़ा से आज की विकास यात्रा का किया शुभारंभ

Updated on 14-02-2023 05:15 PM

प्रदेश में निकाली जा रही विकास यात्राएँ लोगों के जीवन को समृद्ध और बेहतर बनाने का अभियान है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर आमजन को विकास कार्यों की जानकारी देने तथा ग्रामीणों को शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में विकास यात्राएँ निकाली जा रही है। इन विकास यात्राओं का उद्देश्य हर व्यक्ति के जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाना है। यह बात स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने आज विकास यात्रा के 9वें दिन शाजापुर जिले की शुजालपुर विकासखंड के ग्राम चितौड़ा में विकास यात्रा का शुभारंभ कर कही। राज्यमंत्री श्री परमार ने तिरंगा ध्वज फहराया तथा कन्याओं का पूजन भी किया।

49 लाख से अधिक लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि-पूजन

राज्य मंत्री श्री परमार ने विकास यात्रा के दौरान शुजालपुर विधानसभा के ग्राम उण्डई में 49 लाख 14 हजार रूपए लागत राशि से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि-पूजन किया। इससे आसपास के ग्रामीणों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

विकास यात्रा के दौरान राज्य मंत्री श्री परमार ने स्वाधीनता संग्राम सेनानी एवं महान समाज सेविका 'भारत कोकिला' सरोजिनी नायडू जी की जयंती पर महिला सशक्तिकरण हेतु 4 एमपी बीएन एनसीसी भोपाल द्वारा जवाहरलाल नेहरू शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित एनसीसी कैडेट्स का मनोबल बढ़ाया।

आज की विकास यात्रा शुजालपुर विकासखंड के ग्राम चितौड़ा से प्रारंभ होकर ग्राम मगरोला से मायापुर होते हुए उण्डई पहुँची। राज्यमंत्री श्री परमार ने ग्रामवासियों द्वारा किये गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार भी माना। उन्होंने ग्रामीणों को शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और आमजन को शासकीय योजनाओं के लाभ लेकर अपने जीवन को सुलभ और बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस दौरान जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। राज्य मंत्री श्री परमार ने सभी ग्रामों में स्वच्छता, ऊर्जा साक्षरता, प्लास्टिक मुक्ति तथा नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.