राज्य मंत्री श्री पटेल ने किया ओलावृष्टि प्रभावित फसलों का निरीक्षण

Updated on 23-03-2023 05:33 PM

पिछड़ा वर्ग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने आज सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के मोहनी, कपुरहाई सहित अनेक ग्रामों का दौरा कर असमय बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से प्रदेश के कई जिलों में फसलों को नुकसान हुआ है।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्राकृतिक विपदा की घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में 50 प्रतिशत से अधिक फसलों को नुकसान हुआ है, उन किसानों को 32 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर की दर से राहत राशि दी जायेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से क्षतिग्रस्त फसल की पूरी भरपाई की जायेगी।

इटमा आधार सेंटर का निरीक्षण

राज्य मंत्री श्री पटेल ने आज अपने भ्रमण के दौरान अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम इटमा में संचालित आधार सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के पूर्व की तैयारी का अवलोकन किया।

राज्य मंत्री ने सेंटर पर मौजूद बहनों को बताया कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये शुरू की गई है। आगामी जून माह से सभी पात्र महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये की राशि प्रति माह जमा की जायेगी। उन्होंने 25 मार्च को लगने वाले केम्पों के बारे में भी जानकारी दी।

शासकीय महाविद्यालय भवन का होगा निर्माण

राज्य शासन ने अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम ताला में शासकीय महाविद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिये 7 करोड़ 58 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति की मंजूरी दे दी है। राज्य मंत्री श्री राम खेलावन पटेल ने बताया कि महाविद्यालय के नवीन भवन से आस-पास के 80 से 90 गाँवों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.