राज्य मंत्री श्री कावरे ने विकास यात्रा में किये 81 लाख रूपये के भूमि-पूजन

Updated on 17-02-2023 05:30 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने बुधवार को बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र में 81 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा से जन-समुदाय को जागरूक किये जाने का भी कार्य किया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री कावरे बुधवार को जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री ने ग्राम आमगाँव में तेंदूपत्ता लाभांश की 20 लाख रूपये की राशि से बनने वाले सामुदायिक भवन, ग्राम रोशना में करीब 48 लाख रूपये की लागत से बनने वाले आयुर्वेद औषधालय भवन, जनपद निधि की 5 लाख रूपये की राशि से बनने वाले सामुदायिक भवन, 6 लाख रूपये की लागत से बनने वाले पुलिया निर्माण और सभा मंच निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिये लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान तैयार किये जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को महिला-बाल विकास विभाग की ओर से न्यूट्रीशन किट प्रदान की।

जन-नायकों को सम्मान देने का कार्य किया राज्य सरकार ने

राज्य मंत्री श्री कावरे ने परसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम विश्रामपुर में जनजातीय सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनजातीय नायकों को समाज में सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनजातीय समाज से जो वादे किये थे, उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा किया जा रहा है। राज्य मंत्री ने जन-समुदाय को जनजातीय वर्ग की भलाई के लिये लागू किये गये पेसा अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने 5 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सभा मंच और 15 लाख रूपये की लागत से तैयार होने वाले सामुदायिक भवन का भूमि-पूजन किया। इस मौके पर आयुर्वेद पद्धति से 145 और होम्योपैथी पद्धति से 281 मरीजों का उपचार कर नि:शुल्क दवाई दी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.