मंत्री बोले- 22 कर्मचारी संगठनों से 3 दौर की बातचीत, जीएडी करेगा परीक्षण

Updated on 11-03-2023 10:17 PM

कर्नाटक के बाद अब एक और भाजपा शासित राज्य ओल्ड पेंशन स्कीम यानी ओपीएस की ओर बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में भी ओपीएस पर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) वाले प्रदेश के 4 लाख 82 हजार कर्मचारी इस पर लामबंद होने लगे हैं। शुक्रवार को इस मुद्दे पर जब भास्कर ने सरकार की ओर से कर्मचारी मामलों को देख रहे सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया से बात की तो उन्होंने कहा कि अब तक 22 कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत हुई है।

उनसे ओपीएस से जुड़े जो भी ज्ञापन मिले, उन्हें परीक्षण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को भेज दिया है। इसी मामले पर भाजपा पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष (दर्जा कैबिनेट मंत्री) व विधायक गौरीशंकर बिसेन ने भास्कर से कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की हर हाल में बहाली होनी चाहिए। मैंने सरकार से इस बारे में विचार करने का आग्रह किया है। इस लड़ाई के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

हालांकि, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का साफ कहना है कि ओपीएस को लेकर वित्त विभाग के पास कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। अपर मुख्य सचिव वित्त अजीत केसरी को भी इस संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

16 अप्रैल को 80 लाख कर्मचारी देशभर में करेंगे हड़ताल

32 राज्यों के 50 लाख और केंद्र के 30 लाख अफसरों-कर्मचारियों ने देश भर में ओपीएस लागू करने की मांग को लेकर 16 अप्रैल को एक दिवसीय धरने का आयोजन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर इस आयोजन को हैंडल कर रहे विजय बंधु का कहना है कि मप्र में 22 कर्मचारी संगठनों ने ओपीएस को अपने मांग पत्र में पहले नंबर पर रखा है।

नेशनल मूवमेंट फॉर ओपीएस के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया बोले- मंत्री भदौरिया ने हमसे कहा है कि सीएम के सामने अच्छे वकील के रूप में आपकी बात रखूंगा। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा था, आपका एजेंडा आगे तक ले जाऊंगा।

ये कर चुके हैं ओल्ड पेंशन लागू करने का समर्थन

बता दें, इससे पहले केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते कर्मचारियों से मुलाकात के दौरान ओल्ड पेंशन लागू किए जाने के संबंध में केंद्र से चर्चा करने की बात कह चुके हैं। भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी, दिनेश राय मुनमुन भी ओपीएस पर खुलकर बात रख चुके हैं। ऊपर से कांग्रेस से कमलनाथ पहले ही कह चुके हैं कि उनकी सरकार आई तो पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने का प्रस्ताव लाएंगे।

4.82 लाख कर्मचारी एनपीएस वाले, ओपीएस वाले 1.88 लाख

  • मप्र में 1 जनवरी 2005 अथवा इसके बाद नियुक्त होने वाले सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना (एनपीएस) 13 अप्रैल 2005 के आदेश के अनुसार लागू की गई है।
  • प्रदेश में कुल 6 लाख 70 हजार कर्मचारियों में से 4 लाख 82 हजार कर्मचारी एनपीएस के दायरे में हैं, जिनके 21 हजार करोड़ रु. एनपीएस में जमा हो चुके हैं। महज 1 लाख 88 हजार कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें ओपीएस की पात्रता है।

चुनाव Vs ओपीएस- सरकार के सामने 20 लाख वोटों का गणित

राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। पंजाब में नोटिफिकेशन आना बाकी है। मध्यप्रदेश, कर्नाटक जैसे भाजपाई राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं, इसलिए यहां ओपीएस की चर्चा ज्यादा है।

  • विधानसभा चुनाव में ओल्ड पेंशन स्कीम के नफा-नुकसान का आकलन सरकार भी कर रही है, क्योंकि 4 लाख 82 हजार कर्मचारियों और उनके परिवार के करीब 20 लाख वोट हैं।

अब पेंशन का पूरा गणित समझ लीजिए

1 जनवरी 2005 के बाद प्रदेश में 3.35 लाख से ज्यादा कर्मचारी सेवा में आ चुके हैं, जो पेंशन नियम-1972 के दायरे में नहीं आते। 2.87 लाख अध्यापक संवर्ग से हैं, जो 2008 में टीचर बन गए। बचे हुए 48 हजार पर नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) लागू है।

1 जनवरी 2005 से सरकारी सेवा में आए कर्मचारियों का कहना है कि उनके लिए अंशदायी पेंशन (वर्तमान में लागू) में कर्मचारी के मूल वेतन से 10% राशि काटकर पेंशन खाते में जमा कराई जाती है और 14% राशि सरकार मिलाती है। रिटायर होने पर 50% राशि एकमुश्त दे दी जाती है। शेष 50% से पेंशन बनती है। यह राशि अधिकतम 7 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होती। इसकी वजह से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.