मंत्री श्री सकलेचा ने मध्यप्रदेश में विदेशी व्यापारिक प्रतिनिधियों को व्यापार के लिए किया आमंत्रित

Updated on 22-03-2023 05:58 PM

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय एसएमई कन्वेंशन में प्रमुख राज्य भागीदार के रूप में हिस्सा लिया। केंद्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और विदेश मंत्रालय द्वारा इंडिया एसएमई फोरम के साथ अंतर्राष्ट्रीय एसएमई कन्वेंशन का तीसरा संस्करण आयोजित किया था। 

अंतर्राष्ट्रीय एसएमई कन्वेंशन में 51 देशों के प्रतिनिधियों सहित 1700 से अधिक व्यापार प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। यह कन्वेंशन दुनिया भर के प्रगतिशील उद्यमियों के बीच विचार-विमर्श के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराती है। इसका उद्देश्य दुनियाभर में छोटे और मध्यम उद्यम के बीच प्रासंगिक व्यापार साझेदारी और व्यापार हेतु अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देना है। 

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओम प्रकाश सकलेचा ने विभिन्न देशों से आए शासकीय और व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। इसमें इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, वेनेजुएला, क्यूबा, ग्वाटेमाला, संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन आदि के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधियों के साथ चर्चा में दोनों देशों के बीच व्यापारिक अवसर और सहयोग (विशेषकर मध्य प्रदेश के संदर्भ में) शामिल थी।

राज्य भागीदार के रूप में मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग का "एडवांटेज मध्यप्रदेश" पर केंद्रित विशेष सत्र आयोजित हुआ। सत्र में विदेश मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह उपस्थित रहे। मंत्री श्री सकलेचा ने मध्यप्रदेश में एमएसएमई इको सिस्टम को तेजी से विकसित करने के लिए अपेक्षित सहयोग को रेखांकित किया। उन्होंने मध्यप्रदेश में व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए मध्यप्रदेश शासन एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के प्रयासों को विस्तार से बताया।

मंत्री श्री सकलेचा ने कहा कि वे स्वयं एक उद्यमी होने के नाते उद्यमियों के सामने आने वाली चुनौतियों को समझते हैं। इसलिए मध्यप्रदेश शासन ने इस तरह की नीति बनाई है जिससे उद्यमियों को कोई परेशानी न हो और वह जल्द से जल्द अपना व्यवसाय शुरू कर अर्थव्यवस्था को विकसित करने में भागीदार बन सके। पिछले 10 वर्षों में एमएसएमई के पारिस्थितिकी तंत्र में बड़ा बदलाव देखने में आया है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के विजन अनुसार उद्यमियों के लिए मध्यप्रदेश में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा और सक्षम वातावरण प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। 

मंत्री श्री सकलेचा ने आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मध्यम केंद्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री नारायण राने से प्रौद्योगिकी सलाहकार बोर्ड बनाने का आग्रह किया। जिसमें सभी राज्य अपनी बेस्ट प्रैक्टिसेज और तकनीक को एक दूसरे से साझा कर सकेंगे। अंत में मंत्री श्री सकलेचा ने कोविड महामारी के दौरान पूरे विश्व में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संयुक्त संचालक श्री हरिराम मुजाल्दा सहायक संचालक सुश्री तृप्ति पाटिल और श्री जयंत सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी और विदेशों से आए शासकीय और व्यापारिक प्रतिनिधि उपस्थित रहें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.