बदमाशों ने दिनदहाड़े इंदौर में यात्रियों से भरी बस की हाईजैक, चालक और सवारियों को

Updated on 06-04-2023 06:05 PM

सशस्त्र बदमाशों ने बुधवार दोपहर यात्रियों से भरी बसों को हाईजैक कर लिया।चालक-हेल्पर और सवारियों को पीटा और बस छीन कर ले गए। बदमाश चार थाना क्षेत्रों में बस घुमाते रहे, लेकिनपुलिस ने ध्यान नहीं दिया। देर शाम सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो पुलिस हरकत में आई, लेकिन अफसर घटना को दबाने की कोशिश करते रहे।

पल्याहाना चौराहा पर उनके और साथी मिले और इसके बाद सबने चालक अमित मनोहर कुमावत व हेल्पर इमरान के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिपल्याहाना चौराहे पर सवारियों से कहा कि बस से उतर जाओ यह हाईजैक हो गई है। हमको इस बस के चालक से हिसाब करना है। दिनदहाड़े हुई इस घटना का यात्रियों ने विरोध किया तो बदमाश मारपीट करने लगे और सामान भी बाहर फेंक दिया। इसके बाद बदमाशों ने हेल्पर इमरान को बाहर उतार दिया और चालक अमित को धमकाकर बस अपने हिसाब से चलाने लगे।

बदमाश बस को कनाड़िया की तरफ घुमाते हुए रोबोट चौराहे पर ले आए। करीब पौन घंटे तक सबने मिलकर आरोपित अमित के साथ मारपीट की और फरार हो गए।

पहली को छोड़ने के बाद दूसरी बस पर भी किया कब्जा

बदमाशों ने एक बस को छोड़ा तो थोड़ी देर बाद इसी ट्रेवल की एक अन्य बस (एमपी 11पी 0870) पर कब्जा कर लिया। यह बस देवास की तरफ से आ रही थी। आरोपितों ने रिंग रोड पर बस को रोककर उस पर कब्जा किया। बस चालक रवि व हेल्पर की पिटाई की और यहां पर भी यात्रियों को उतार दिया। आरोपित बस को कनाड़िया क्षेत्र में लेकर फरार हो गए। बाद में उसे छोड़ दिया।

अवैध वसूली के लिए हुआ विवाद

बस मालिक मोनू रघुवंशी ने बताया कि उसकी बसें धार से देवास और देवास से धार के बीच चलती हैं। बसों से एजेंटी वसूलने के लिए उन्होंने बस को हाईजैक किया था। वे सभी बदमाश यही काम करते हैं। मोनू ने बताया कि बस के ड्राइवर और हेल्पर ने भी बदमाशों को जवाब दिया और हम अब इस मामले में आगे भी कार्रवाई करेंगे।

सवारियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की और सामान फेंक दिया। आरोपितों ने हेल्पर इमरान को भी बाहर उतार दिया। चालक अमित को धमका कर कनाड़िया की तरफ घुमाते हुए रोबोट चौराहा पर ले आए।

करीब पौन घंटे बाद आरोपित अमित के साथ मारपीट की और फरार हो गए। थोड़ी देर बाद इसी ट्रेवल की एक अन्य बस(एमपी 11पी 0870) देवास से आती दिखी। आरोपितों ने रिंग रोड पर बस को रोका। बस चालक रवि व हेल्पर की पिटाई कर बस पर कब्जा कर लिया।आरोपित बस को कनाड़िया क्षेत्र में लेकर फरार हो गए।

अवैध वसूली के लिए हुआ बस चालकों से विवाद

बस मालिक मोनू रघुवंशी के मुताबिक उसकी बसें धार से देवास और देवास से धार के बीच चलती है। जिन आरोपितों ने बस हाईजैक की वो सिटी बसों से एजेंटी वसूलते हैं। मंगलवार को सौ रुपये मांगने पर बस चालकों से मारपीट की थी। बस के चालक व हेल्पर ने भी मारपीट कर दी थी।

बुधवार को बदला लेने के लिए करीब 15 आरोपित आटो रिक्शा से आए और बसों पर कब्जा करना शुरु कर दिया।पहली बस को गफलत में पकड़ लिया था। गलती का एहसास हुआ तो आरोपितों ने उसी ट्रेवल्‍स की दूसरी बस को पकड़ा। आरोपित बस को मानवता नगर में सुनसान जगह पर छोड़ कर भाग गए। वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस हरकत में आई और बस को ढूंढने के लिए टीमें बनाई। रात करीब नौ बजे बस मानवता नगर में मिल गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.