पशु चिकित्सा विभाग को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Updated on 04-09-2021 11:54 PM
सौसर जबलपुर ।   क्षेत्र के कईं शासकीय विभागों में  शासन की ओर जनता को मिलने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी हो रही है।  शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके चलते कई शासकीय विभागों में व्यवस्था लड़खड़ा गई है।स्थानांतरण के चलते नगर के पशु चिकित्सा विभाग और शास अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी हो गई है। हाल ही में विधायक विजय चौरे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौसर के पशु अस्पताल में चिकित्सक नहीं होने के संबंध में पत्र लिखकर सौसर और ग्रामीण भागों में  नियुक्तियां करने की मांग की है। पत्र में विधायक ने बताया कि सौसर विधानसभा के अंतर्गत सौसर नगर के मुख्यालय में एक भी पशु चिकित्सक नहीं है। पशु अस्पताल ड्रेसर कंपाउंडर के भरोसे चल रहे हैं। लगभग 10 दिनों पूर्व एक पशु चिकित्सक प्रमोशन होने से उनका स्थानांतरण हो गया है।  4 दिन पूर्व एक दंपति चिकित्सक ने अपनी इच्छा अनुसार स्थानांतरण दूसरी जगह करा लिया है।।  सौसर में पशु चिकित्सक ना होने से जिला अधिकारी उन्हें रिलीव नहीं कर रहे थे परंतु भोपाल से बार-बार दबाव बनाया जा रहा था कि डॉक्टर को तत्काल रिलीव किया जाए। सौसर में व्यवस्था अत्यंत खराब हो चुकी है ऐसी परिस्थिति में किसान अपने पशुओं का इलाज आदि नहीं करा पा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजे पत्र में सौसर, लोधीखेड़ा, पिपलानारायणवार तथा मोहगांव  हवेली क्षेत्र में पशु चिकित्सकों की तत्काल नियुक्ति करने की मांग विधायक ने की है।  

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.