कवर बेचने के नाम पर उड़ा देते हैं मोबाइल, मेरठ का गिरोह अभी भी सक्रिय

Updated on 16-02-2023 06:08 PM

अगर कोई आपको पास आकर कोई मोबाइल कवर दिखाए और उसकी खासियत को बताए तो संभल जाइए्, क्योंकि यह ठग हो सकते हैं। यह ठग दिनों शहर के 30 से अधिक लोगों के मोबाइल उड़ा चुके हैं। यह शहर में लगातार अलग अलग इलाकों में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि 11 फरवरी को टीटी नगर पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है, पुलिस के सामने आरोपियों ने बताया कि वह मेरठ के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार कमला नगर थाने में 13 फरवरी को एक और इस तरह का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि संभवता इस गिरोह के और भी सदस्य अभी सक्रिय हो सकते हैं।

ग्रीन सिटी अस्पताल के पास एक और घटना

कमला नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रीन सिटी अस्पताल के पास ठगों ने एक और युवक को मोबाइल कवर दिखाने के नाम पर ठगा है। जिसको लेकर गौतम नगर थाने में 14 फरवरी को अरशद नामकर युवक ने शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि यह आरोपी उत्तरप्रदेश, गुजरात, जयपुर और मध्यप्रदेश के कई शहरों में इस तरह के मामलों को अंजाम दे चुके हैं।

ऐसे देते हैं घटना को अंजाम

तलैया थाने के एएसआई संतोष रघुवंशी ने बताया कि हाल ही में एक युवक विनय सूर्यवंशी जो कि कटनी के रहने वाले हैं। वह अपने भाई का इलाज करवाने मालीपुरा स्थित चिरायु अस्पताल आए हुए हैं। दोपहर 2 बजे वह राजू टी स्टॉल फतेहगढ़ पर चाय पी रहे थे, तब दो युवक आए और उन्होने बताया कि जियो कंपनी के मोबाइल कवर हैं, इसमें मोबाइल अच्छे से सेफ रहता है उन्होने विनय का मोबाइल हाथ से लिया और एक मोबाइल कवर में बंद करके चेन लगा दी और अपने बैग में डाल लिया और उस बैग को खूब दबाया और मोड़ा बाद में दूसरा कवर निकालकर दे दिया और तुरंत की वह वहां चले गए जब विनय ने कवर खोला तो उसमें एक कांच का टुकड़ा था जिसका वजन मोबाइल जैसा ही था। फिर विनय ने इसकी शिकायत तलैया थाने में की।

अभी तक उड़ा चुके हैं 29 फोन

पुलिस के अनुसार अरोपी शहजाद उम्र-42 साल और मोहम्मद फैसल उम्र 32 साल हापुड मेरठ उत्तरप्रदेश का निवासी हैं। आरोपियों से कुल 29 मोबाईल एवं 60 ब्लैक रंग के मोबाईल कव्हर एवं एक बिना नंबर होण्डा शाईन गाड़ी और 9 लाख रुपए कैश पुलिस ने जप्त किया है। पुलिस ने इन आरोपियों को टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट रोड पर पकड़ा था।

गिरोह के और भी लोगों के शहर में होन की संभावना

पुलिस उपायुक्त जोन 3 रियाज इकबाल ने बताया कि टीटी नगर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है। अभी एक और आरोपी भी पकड़ा गया है। शहर में इस गिरोह के और भी लोगों के होने की संभावना है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है ताकि अन्य लोगों तक पहुंच सकें। बाकी जो मोबाइल हमें मिले हैं उन मोबाइल नंबरों से संपर्क कर और अधिक एफआईआर कर रहे हैं ताकि अरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.