मप्र-उप्र को 45 हजार करोड़ की सौगात देंगे मोदी

Updated on 09-09-2021 11:32 PM

भोपाल मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच बीते 16 सालों से विवादों में केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट योजना को अब हरी झंडी मिलना तय हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर में केन बेतवा इंटरलिंक प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। 45 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार ने प्रोजेक्ट को शुरू करने को मंजूरी दे दी है। नवंबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि केन बेतवा लिंक परियोजना पर केंद्र और यूपी-एमपी राज्य की सहमति बन गई है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।

यूपी चुनाव से पहले देश की इंटरलिंक रिवर प्रोजेक्ट योजना की शुरुआत होने पर मंत्री सिलावट ने कहा कि यह चुनाव के लिहाज से नहीं बल्कि एमपी और यूपी के बुंदेलखंड को सूखे से राहत देने का प्रोजेक्ट है। इसे चुनाव से जोडऩा ठीक नहीं है। लेकिन अब दोनों राज्यों के बीच कोई विवाद नहीं है और नवंबर से प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।

2005 में हुई थी केन बेतवा लिंक परियोजना की शुरुआत

दरअसल, बुंदेलखंड में सूखे के संकट को दूर करने के लिए केन बेतवा लिंक परियोजना की शुरुआत 2005 में हुई थी। लेकिन इस परियोजना को 16 साल बीतने के बाद अब आकार लेने के आसार नजर रहे है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के जल संकट को दूर करने वाली नदी जोड़ो या परियोजनाएं विश्व जल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करार पत्र पर हस्ताक्षर कर परियोजना को औपचारिक मंजूरी दे दी थी। लेकिन अब इसकी शुरुआत इस साल के आखिरी से होने जा रही है जब उत्तर प्रदेश में चुनाव करीब है।

16 साल से परियोजना का इंतजार

कांग्रेस में 16 साल से अटकी परियोजना को चुनाव के ठीक पहले शुरू करने को चुनावी प्रचार का एक हिस्सा बताया है। बहरहाल, पानी के बंटवारे से लेकर कई मुद्दों पर एमपी और यूपी के बीच चल रहा विवाद अब खत्म हो चुका है। इस परियोजना के शुरू होने पर बुंदेलखंड को सूखे से निजात मिलेगी। साथ ही देश में नदी जल प्रबंधन की दिशा में एक नई क्रांति की शुरुआत होगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के जनपद बांदा, झांसी, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर में सिंचाई व्यवस्था देने और झांसी महोबा ललितपुर हमीरपुर में पेयजल के लिए 21 लाख की जनसंख्या को पानी मुहैया कराने समेत मध्यप्रदेश की बड़ी आबादी तक पानी पहुंचने का प्लान तैयार किया था, जिसके अब पूरा होने के आसार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.