नई आबकारी नीति में शराब पीने पर लगाया है नैतिक प्रतिबंध: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 12-03-2023 04:09 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जन-कल्याण और विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। नई आबकारी नीति में शराब पीने पर नैतिक प्रतिबंध लगाया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर रोक लगाई गई है। दुर्घटनाएँ रोकने और समाज-सुधार की दृष्टि से यह बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि सुश्री उमा भारती को मैं माँ, बहन, बेटी और मित्र के रूप में देखता हूँ। दीदी को कभी निराश नहीं करूँगा। माता-बहनों और बेटियों पर अत्याचार के खिलाफ मैंने और दीदी ने मिल कर कार्य किया है। इसी का परिणाम लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान रवीन्द्र भवन में प्रदेश की मातृ शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं हितों के अनुरूप आबकारी नीति लाने पर अपने अभिनंदन समारोह' में शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री श्री चौहान का पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने अंगवस्त्र पहना, पुष्प-वर्षा और अभिनंदन-पत्र भेंट कर स्वागत किया। समारोह माता, बेटी, बाई स्मृति शिक्षण समिति द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं वर्षों से उमा दीदी के साथ काम करता आया हूँ। दीदी जगत-कल्याण के लिए कार्य करती हैं। वे अन्याय कभी सहन नहीं करती हैं। समाज-सुधारक हैं। नशा मुक्ति, गाय की रक्षा और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही हैं। सरस्वती उनके कंठ में विराजमान हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपए प्रतिमाह अंतरित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मैं दीदी के सुझावों पर हमेशा कार्य करूँगा। दीदी का आशीर्वाद अच्छे कार्यों के लिए मुझे सदैव मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। उनकी प्रेरणा से ही मैं यह कार्य कर पाया हूँ। बेटी और बहन के कल्याण के लिए बेहतर से बेहतर कार्य किये जायेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नई आबकारी नीति लाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नई नीति से मैं बहुत खुश हूँ। मुझे आत्म-संतोष है। मुख्यमंत्री ने मेरे मन की कामना पूरी की है। ऐसी आबकारी नीति भारत के किसी भी राज्य में नहीं है। नई नीति में अहाते बंद करने का सराहनीय कार्य किया गया है। नई नीति में शराब पीकर वाहन नहीं चला सकते हैं और न ही सड़क पर चल सकते हैं। यह नीति ऐसे हालात पैदा कर देगी कि लोग शराब छोड़ने के लिए मजबूर हो जायेंगे। समाज की मर्यादा रखने में यह नीति मील का पत्थर साबित होगी।

सुश्री भारती ने कहा कि नीति का पालन कराना प्रशासन के साथ जन-प्रतिनिधियों की भी बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कृषि के मामले में मध्यप्रदेश पंजाब और हरियाणा से भी आगे निकल गया है। गौ-माता की रक्षा के लिए जैविक खेती कारगर होगी।

सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार पर आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। नई आबकारी नीति से सामाजिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कुशल मार्गदर्शन में यह कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को समृद्धशाली बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। केन-बेतवा लिंक परियोजना प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। इसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी, मुख्यमंत्री श्री चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती का अहम योगदान है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीप जला कर समारोह का शुभारंभ किया। आयोजन समिति की बहनों ने पुष्पमाला से अतिथियों का स्वागत किया। बड़ी संख्या में लाड़ली लक्ष्मी बहने, महिलाएँ और नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.