दसवीं व बारहवीं की परीक्षा के लिए बनाए ज्यादा परीक्षा केंद्र

Updated on 11-02-2022 07:45 PM

कोविड गाइडलाइन के पालन के साथ होगी परीक्षाएं
 भोपाल । माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं के लिए इस बार  10 फीसद अधिक केंद्र बनाए हैं। राज्य सरकार ने इस बार कोरोना  गाइडलाइन के पालन कराने के साथ परीक्षाएं संपन्न कराने जा रही है। आगामी  17 फरवरी से परीक्षा शुरू होंगी। प्रदेश में 3861 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। इनमें से 689 निजी स्कूलों के केंद्र शामिल हैं।बता दें कि इस बार प्रदेश भर से करीब 17 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जबकि भोपाल जिले में करीब 52 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा रहे हैं। वहीं माशिम परीक्षाओं के दौरान नकल रोकने के लिए विशेष सतर्कता भी बरत रहा है। इसके लिए प्रदेश के 232 अतिसंवेदनशील व 320 संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और वीडियोग्राफी होगी। यहां मंडल के उड़नदस्ते के अलावा स्थानीय स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित उड़नदस्ते भी सक्रिय रहेंगे। इस बार राजधानी के 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 47 निजी स्कूलों के केंद्र शामिल हैं। पिछले साल 97 केंद्र थे, जिसमें 38 निजी स्कूल में केंद्र बनाए गए थे। कोविड के बढ़ते संक्रमण के कारण सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए इस बार सर्वसुविधायुक्त स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। माशिम ने परीक्षा केंद्रों पर कोविड से सुरक्षा व्यवस्था के लिए संभागीय स्तर के जिले को दो लाख रुपये और छोटे जिलों को डेढ़ लाख रुपये की राशि दी है। परीक्षा केंद्रों को हर रोज सैनिटाइज किया जाएगा। विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सभी को मास्क अनिवार्य किया गया है। परीक्षा खत्म होने के बाद भीड़ इकट्ठा करने पर रोक लगेगी। बता दें कि प्रदेश में कुल विद्यार्थियों की संख्या 17 लाख 82 हजार 858 है और कुल परीक्षा केंद्र  3861 है। इनमें सरकारी स्कूलों में परीक्षा केंद्र 3172 है और निजी स्कूलों में परीक्षा केंद्र 689 है। भोपाल जिले में कुल विद्यार्थियों की संख्या- करीब 52 हजार है और कुल परीक्षा केंद्र- 104 बनाए गए है। इनमें से सरकारी स्कूलों में परीक्षा 57 केंद्र बनाए हैं। इस बारे में माशिम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मालवीय का कहना है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। सभी जिलों में दस फीसद अधिक केंद्र बनाए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.