
भोपाल :अप्रैल,2020 में लॉन्च किए गए लोकल शॉप्स ऑन एमेज़ॉन, प्रोग्राम ने पूरे देश के विक्रेताओं को अपना व्यवसाय बढ़ाने और बनाए रखने में मदद की है, और उन्हें अपने नजदीकी इलाकों के बाद भी ग्राहकों तक पहुँचने में समर्थ बनाया है। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है और परिधान, होम एवं किचन, हैल्थ एवं पर्सनल केयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, किताबें एवं खिलौने आदि जैसी विभिन्न श्रेणियों में स्थानीय दुकानदार इसमें शामिल हो रहे हैं। 40 वर्ष पुराना पारिवारिक स्वामित्व का पोषाक व्यवसाय पाकीज़ा इंदौर, मध्य प्रदेश में स्थित है। पिछले सालों में इस व्यवसाय ने वस्त्रों और व्यक्तिगत सेवाओं का अद्वितीय संग्रह प्रस्तुत कर ग्राहकों के साथ एक मजबूत रिश्ता बना लिया है। विश्व में बदलते परिवेश और डिजिटल युग की शुरुआत के साथ इस परिवार के युवा और महत्वाकांक्षी सदस्य, वसीम गोरी को अहसास हुआ कि उनके व्यवसाय को समय के साथ चलने के लिए अनुकूलित होने की जरूरत है। उन्होंने एमेज़ॉन.इन पर भरोसा करके ई-कॉमर्स की दुनिया में प्रवेश किया और अपने प्रोडक्ट्स एमेज़ॉन से बेचना शुरू किया। वो ‘लोकल शॉप्स’ प्रोग्राम में शामिल हुए। उनके वस्त्रों का अद्वितीय संग्रह, खासकर महिलाओं की कुर्तियाँ भारत में ऑनलाईन शॉपर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गईं। एमेज़ॉन से उनके बिज़नेस को बहुत लाभ मिला, और सेल ईवेंट्स के दौरान पाकीज़ा रिटेल की सेल में 10 प्रतिशत से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ऑनलाईन बाजार में मिली सफलता से वसीम को अपने बिज़नेस का और ज्यादा विस्तार करने की प्रेरणा मिली, और उन्होंने अपने स्टोर के आसपास रहने वाले ग्राहकों को लोकल शॉप्स प्रोग्राम द्वारा फ्री होम डिलीवरी देना भी शुरू कर दिया। अपने कलेक्शन को प्रमोट करने और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का उपयोग शुरू किया। अपने उत्साह, समर्पण, और ई-कॉमर्स में दृढ़ विश्वास के साथ वसीम को भरोसा है कि आने वाले सालों में उनका व्यवसाय फलता-फूलता रहेगा। आज वसीम गोरी मध्य प्रदेश से 15,000 से ज्यादा ऑफलाईन रिटेलर्स और नज़दीकी स्टोर्स में से एक हैं, जो ‘लोकल शॉप्स ऑन एमेज़ॉन’ प्रोग्राम में सैलर के रूप में रजिस्टर्ड हैं। यह प्रोग्राम ऑफलाईन रिटेलर्स और नज़दीकी स्टोर्स को ई-कॉमर्स के फायदे पहुँचाता है। यह बिज़नेसेज़ को अपनी पहुँच का विस्तार करने के लिए एमेज़ॉन.इन द्वारा ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद करता है। यह प्रोग्राम ग्राहकों को अपने घर बैठे ही अपने शहर में मौजूद नजदीकी स्टोर्स (जिनमें से कई पर वो भरोसा और उन्हें पसंद करते हैं) के प्रोडक्ट तलाशने में मदद करता है। इस प्रकर नज़दीकी स्टोर डिजिटल स्टोर बन जाते हैं। इस प्रोग्राम द्वारा सैलर्स अपने नज़दीकी इलाकों से दूर स्थित ग्राहकों को भी अपने उत्पाद बेच सकते हैं, और कूरियर पार्टनर के साथ मौजूदा डिलीवरी प्रणाली का उपयोग कर सकते हैं। वो एमेज़ॉन के अन्य फुलफिलमेंट प्रोग्राम्स, जैसे इज़ी शिप और सैलर फ्लेक्स का उपयोग कर भारत के विभिन्न शहरों और स्थानों में अपने बिज़नेस का विस्तार कर सकते हैं।
एमेज़ॉन इंडिया में डायरेक्टर, एक्सटर्नल फुलफिलमेंट, क्षितिज जैन ने कहा, ‘‘हमें देश में लोकल शॉप्स ऑन एमेज़ॉन प्रोग्राम के तेजी से विस्तार करने की खुशी है। इस प्रोग्राम में लगभग दो सालों में मध्य प्रदेश से 15,000 से ज्यादा ऑफलाईन स्टोर शामिल हो चुके हैं। ये बिज़नेस एमेज़ॉन.इन पर सैलर्स के रूप में रजिस्टर हो चुके हैं, और ऑनलाईन मार्केटप्लेस में बिक्री का लाभ उठा रहे हैं। राज्य में इस प्रोग्राम द्वारा उत्पन्न प्रभाव से साफ होता है कि डिजिटल इनेबलमेंट किस प्रकार लाखों ऑफलाईन रिटेलर्स, माईक्रो एंट्रप्रेन्योर्स, एवं अन्य छोटे बिज़नेसेज़ को ऑनलाईन आने और डिजिटल अर्थव्यवस्था में योगदान देने में समर्थ बना रहा है। लोकल शॉप्स ऑन एमेज़ॉन द्वारा हम ऑफलाईन रिटेलर्स को ऑनलाईन लाना, उनके बिज़नेस को गति देकर उन्हें विशाल ग्राहक आधार तक पहुँचाना और उन्हें एक शक्तिशाली ब्रांड बनाने में मदद करना चाहते हैं।’’ऑफलाईन रिटेलर्स, और नज़दीकी स्टोर्स ने डिजिटल उद्यमी बनने के लिए टेक्नॉलॉजी को अपनाया : 2020 में लॉन्च की गई लोकल शॉप्स ऑन एमेज़ॉन पर मेट्रो और टियर 2 एवं टियर 3 शहरों सहित 344 शहरों में 2.7 लाख से ज्यादा ऑफलाईन रिटेलर्स और नजदीकी स्टोर हैं। इनमें मध्य प्रदेश के 15,000 से ज्यादा स्टोर हैं, जो इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल और उज्जैन आदि शहरों में हैं। ये सैलर ग्राहकों को विस्तृत उत्पाद जैसे ताजा फूल, होम एवं किचन उत्पाद, फर्नीचर, वस्त्र, ग्रोसरी और सौंदर्य सामग्री बेचते हैं। ग्राहक एमेज़ॉन.इन पर लॉग ऑन करके अपने शहरों में अपने पसंदीदा स्थानीय स्टोर्स से शॉपिंग कर सकते हैं, और उन्हें उसी दिन या अगले दिन डिलीवरी उनके घर पर मिल जाती है। वो इन सैलर्स द्वारा दी जाने वाली वैल्यू एडेड सेवाओं का लाभ भी प्राप्त करते हैं।
मध्यप्रदेश के वो शहर जहाँ सबसे ज्यादा संख्या में लोकल शॉप सैलर हैंः इंदौर,जबलपुर,ग्वालियर,भोपाल,उज्जैन
मध्य प्रदेश में लोकल शॉप सैलर्स द्वारा सबसे
ज्यादा बिकने वाली प्रोडक्ट श्रेणियाँः इलेक्ट्रॉनिक्स,किचन,वस्त्र,ग्रोसरी,बड़े अप्लायंसेज़,दवाईयाँ,सौंदर्य सामग्री और होम। द्वारा सबसे ज्यादा बिकने
वाली प्रोडक्ट श्रेणियाँः इलेक्ट्रॉनिक्स,किचन,वस्त्र,ग्रोसरी,बड़े अप्लायंसेज़,दवाईयाँ,सौंदर्य सामग्री और होम।
इन सैलर्स द्वारा ग्राहकों को पेश किया जाने वाला संग्रह आसानी से तलाशने में मदद करने के लिए एमेज़ॉन ने अपने मार्केटप्लेस में इन सैलर्स के लिए समर्पित स्टोरफ्रंट लॉन्च किए हैं, जहाँ ग्राहक अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में वस्तुएं तलाश व खरीद सकते हैं। एमेज़ॉन इन लोकल सैलर्स को ऑनलाईन सेल ईवेंट्स में हिस्सा लेने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा। अतिरिक्त वैल्यू स्ट्रीम संभव बनाने के लिए एमेज़ॉन इन सैलर्स को अंतिम छोर तक ‘आई हैव स्पेस’ जैसे कार्यक्रमों का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करेगा।