म.प्र. गृह निर्माण मंडल स्वर्ण जयंति वर्ष को बनायें यादगार -अध्यक्ष श्री तिवारी

Updated on 02-12-2022 09:10 PM

    मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधो-संरचना मंडल के अध्यक्ष श्री आशुतोष तिवारी ने कहा है कि मंडल अपने सभी प्रोजेक्ट समय-सीमा में पूरा करने के संकल्प के साथ अपनी स्थापना के स्वर्ण जयंति वर्ष को यादगार रूप में मनाएँ। श्री तिवारी शुक्रवार को भोपाल में मंडल के अधिकारियों के साथ विभागीय क्रियाकलापों की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आवासीय योजना हो, री-डेंसीफिकेशन हो या अटल आश्रय योजना सभी के काम समय-सीमा में पूरा करें। काम समय पर पूरा नहीं होने से मंडल की साख तो प्रभावित होती ही है, साथ ही मटेरियल की कीमतों में भी वृद्धि हो जाती है। हमारी प्राथमिकता समय-सीमा में काम को पूरा करना होना चाहिए।

अतिक्रमित भूमि को मुहिम चला कर करें मुक्त

    गृह निर्माण मंडल के आयुक्त श्री चंद्रमौलि शुक्ल ने कहा कि सभी उपायुक्त मंडल की अतिक्रमित भूमि को चिन्हित करें एवं मुहिम चला कर अतिक्रमण से भूमि को मुक्त करायें। अतिक्रमण से मुक्त भूमि पर 15 दिन में योजना बना कर मुख्यालय भेजें। श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी सुराज योजना में अतिक्रमणमुक्त भूमि पर गरीबों के लिए आवासीय योजना का प्रारूप तैयार करें। उन्होंने सभी उपायुक्त को सप्ताह में एक बार प्रोजेक्ट स्थल पर जाकर कार्य की समीक्षा करने और इंस्पेक्शन रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिये।

प्रत्येक जिले में दर्ज कराएं मंडल की उपस्थिति

     आयुक्त श्री शुक्ल ने कहा कि सभी संभागीय अधिकारी अपने अधिनस्थ जिलो में कलेक्टर्स से सम्पर्क कर आवासीय योजना के लिए भूमि सुनिश्चित करें। मंडल के प्रोजेक्ट सभी जिलों में प्रारंभ होना चाहिए। हर जिले के लिए कोई न कोई योजना प्रारंभ करें चाहे वो आवासीय हो, व्यवसायिक हो अथवा भूखंड आधारित योजना हो उसे मूर्त रूप प्रदान करें। उन्होंने कहा कि हमारा मूल काम आवासीय है और हमें उस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

स्वर्ण जयंति वर्ष में बनाएँ बड़ी योजनाएँ

    श्री शुक्ल ने सभी अधिकारियों से कहा कि इस स्वर्ण जयंति वर्ष में री-डेंसीफिकेशन को छोड़ कर एक बड़ा प्राजेक्ट किसी जिले के लिए चिन्हित करें। कम से कम 200-200 करोड़ की योजनाएँ बनाए। उन्होंने कहा कि अविकसित भूमि चिन्हित करें एवं उन पर शीघ्र योजना बना कर भेंजे। मंडल मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती बिदिशा मुखजी, अपर आयुक्त सर्वश्री एस.के. मेहर, शैलेन्द्र वर्मा एवं श्री बी.एल. सोलंकी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
Advt.