MP में इस महीने से लग सकता है करंट का झटका, बिजली बिलों में बढ़ोतरी के लिए रहिए तैयार

Updated on 10-01-2023 07:03 PM
भोपाल: एमपी (MP Power Price Hike News) के लोगों को इस महीने करंट का झटका लग सकता है। जो उपभोक्ता 200 यूनिट बिजली का उपयोग करते हैं, उनका बिल इस महीने से 70 रुपये से अधिक बढ़ जाएगा। ईंधन लागत के नाम पर जो पिछली तिमाही तक 20 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिल किया जा रहा था, उसे बढ़ाकर 34 पैसे प्रति यूनिट कर दिया गया है। मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड में चालू तिमाही के लिए 34 पैसे प्रति यूनिट की दर से ईंधन लागत शुल्क के लिए एमपीईआसी की स्वीकृति के संबंध में तीनों डिस्कॉम को सूचित कर दिया है। इस प्रकार, टैरिफ में यह वृद्धि एक जनवरी, 2023 से खपत की गई उर्जा पर लागू होगी।
दरअसल, कोयले और तेल जैसे ईंधन की लागत में वृद्धि के कारण उर्जा की लागत में वृद्धि को कम करने के लिए डिस्कॉम को ईंधन लागत समायोजन की अनुमति है। सेवानिवृत अभियंता राजेंद्र अग्रवाल ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि मुझे लगता है कि एफसीए के कारण टैरिफ में वृद्धि के संबंध में अधिक पारदर्शिता चाहिए। उपभोक्ताओं को मौजूदा प्रक्रिया के विपरीत कारणों के साथ-साथ बढ़ोतरी के बारे में उचित रूप से सूचित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिस्कॉम खुद को आंतरिक रूप से सूचित करते हैं और उपभोक्ताओं को इस तथ्य की जानकारी भी नहीं होती है कि उनकी बिजली बिल में बढ़ोतरी हुई है।
    गौरतलब है कि यह चल रही एआरआर याचिका से अलग है, जो नियामक के विचाराधीन है। टैरिफ संशोधन में, डिस्कॉम ने 3.2 की टैरिफ वृद्धि की मांग की है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुमानित राजस्व में अंतर 1527 करोड़ रुपये का है। आयोग ने 16 जनवरी तक हितधारकों से इस याचिका पर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं, जिसके बाद यह वर्चुअल में सार्वजनिक सुनवाई करेगा। डिस्कॉम की याचिका पर अंतिम रूप से निर्णय लेने से पहले 23 और 25 जनवरी के बीच जन सुनवाई करेगा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 August 2026
    इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
     06 August 2026
    भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
     01 August 2026
    इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
     01 August 2026
    इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
     24 July 2026
    इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
     18 July 2026
    इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
     18 July 2026
    भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
     16 July 2026
    भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
     14 July 2026
    भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
    Advt.