म.प्र. जनसंपर्क विभाग ने योजनाओं को समुदाय से जोड़ कर विकास को ऊँचाई दी है - राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 28-12-2022 06:16 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि शासन की विभिन्न योजनाओं से नागरिकों को परिचित कराना और उनसे लाभ प्राप्त कर समृद्धि की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करने में जनसंपर्क कर्मियों का प्रमुख योगदान रहता है। जनसंपर्क विभिन्न संगठनों और जनता के बीच कड़ी के रूप में विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को शासन तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है। आमजन को सूचनाएँ देकर, ज्ञानवर्द्धन कर सशक्त बनाने में जनसंपर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्यपाल आज कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ़ इंडिया की 44वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉफ्रेंस के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में जनसंपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश में जनसंपर्क विभाग युवा, महिला, किसान, जनजातीय और अनुसूचित जाति सहित विभिन्न समुदाय को योजनाओं से परिचित करा कर अधिकतम लोगों तक हितलाभ पहुँचाने में प्रभावी कार्य कर रहा है। योजनाओं को समुदाय से जोड़ कर जनसंपर्क ने विकास को ऊँचाई दी है।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि पब्लिक रिलेशंस सॉसाइटी ऑफ़ इंडिया ने सतत रूप से राष्ट्र और समाज से जुड़े मुद्दों पर कार्य किया है। सोसाइटी देश में राष्ट्रीय एकात्म और विचारों की सौहार्दता को प्रोत्साहित करने के लिए "एक राष्ट्र- एक संकल्प- एक स्वर" की भावना को सशक्त करने के संकल्प को लिए हुए है। भारत को एकजुट करने और राष्ट्रीय भावनाओं को जगाने के प्रयास भी इस अभियान में शामिल हैं।

राज्यपाल श्री पटेल ने कांफ्रेंस के विषय "आत्मनिर्भर भारत : जनसम्पर्क की भूमिका" की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत दुनिया के युवा देशों में से एक है। केन्द्र सरकार ने युवा शक्ति को शिक्षा और कौशल विकास के अवसर देकर, प्रगति के पथ पर अग्रसर करने का संकल्प लिया है। आने वाला कल हमारे कर्मठ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का है। उन्होंने आशा की कि शासन के प्रयासों के साथ पीआरएसआई के संकल्प का समन्वय भारत को एक नई पहचान दिलाने में कामयाब होगा।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में जनसंपर्क के माध्यम तेज़ी से बदल रहे हैं। जनसंपर्क बुद्धिजीवियों को इस विषय में भी कार्य करना आवश्यक है, जिससे जन-कल्याणकारी कार्यों में जनसंपर्क का प्रभावी उपयोग किया जा सके। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ़ इंडिया, जनसम्पर्क और लोक संचार की शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में विश्वविद्यालय और संस्थानों का मार्गदर्शन करे। राज्यपाल ने जनसंपर्क के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कार प्रदान किए और पुरस्कृत व्यक्तियों को बधाई दी।

समारोह में सांसद श्री उदयप्रताप सिंह ने जनसंपर्क की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि जनसंपर्क से प्रजातंत्र मज़बूत होता है। वरिष्ठ पत्रकार श्री गिरिजा शंकर, पीआरएसआई चेयरमेन श्री डॉ. अजीत पाठक और श्री दिलीप चेरियन ने भी संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन पीआरएसआई के भोपाल चेप्टर चेयरमैन श्री पुष्पेन्द्र पाल सिंह ने दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.