म.प्र. ने कयाकिंग एवं कैनोइंग में जीते चार स्वर्ण पदक

Updated on 02-02-2023 05:13 PM

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तीसरे दिन म.प्र. ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कयाकिंग एवं कैनोइंग में चार स्वर्ण पदक जीत कर पदक तालिका में जोरदार छलांग लगाई है। म.प्र. के नितिन वर्मा एवं नीरज वर्मा ने दोहरी सफलता प्राप्त की है।

भोपाल के बड़े तालाब में बुधवार को कयाकिंग एंव कैनोइंग प्रारंभ हुई। पहले दिन कैनो स्प्रिंट में पुरूष वर्ग में 1000 मीटर के मुकाबले हुए। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने पहले दिन जोरदार प्रदर्शन कर चारों इवेंट के फाइनल में पहुँच कर अपना दबदबा कायम किया। मध्यप्रदेश टीम ने फाइनल मुकाबले में भी अपना प्रदर्शन जारी रखा और स्वर्ण पदक जीते।

के-1 पुरुष वर्ग में मध्यप्रदेश के नितिन वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान के हर्षवर्धन सिंह शक्तावत ने रजत व ओडिशा के तोम्थींगन्बा ने कांस्य पदक जीता। के-2 में नितिन वर्मा और रिमसन की जोड़ी ने कांटे के मुकाबले में ओडिशा की जोड़ी को करीबी मुकाबले में पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। सी-1 में मध्यप्रदेश के नीरज वर्मा ने स्वर्ण पदक, केरल के एन. निपोलियन सिंग ने रजत पदक तथा तेलंगाना के पी. अमित कुमार सिंह ने कांस्य पदक जीता। इसी तरह सी-2 में नीरज वर्मा और देवेंद्र सेन की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। तेलंगाना के अभय एवं प्रदीप कुमार की जोड़ी ने रजत तथा ओडिशा के एस. अविनाश सिंह एवं पी. बोरिस सिंह ने कांस्य पदक जीता। चारों पदक विजेता मध्यप्रदेश अकादमी के खिलाड़ी हैं।

म.प्र. के पदक विजेता

के 1 पुरुष वर्ग में नितिन वर्मा ने स्वर्ण पदक

के-2 पुरुष वर्ग में नितिन वर्मा एवं रिमसन ने स्वर्ण पदक

सी -1 पुरुष वर्ग में नीरज वर्मा ने स्वर्ण पदक

सी-2 पुरुष वर्ग में देवेंद्र सेन एवं नीरज वर्मा ने स्वर्ण पदक।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.