MP की बेटी ने फूलों से बनाया एनर्जी ड्रिंक:6 महीने में ही कमाए 7 लाख, ग्लोबल समिट के लिए हुआ सिलेक्शन

Updated on 23-12-2022 05:13 PM

मध्यप्रदेश में एक किसान की बेटी ने कॉमर्स से ग्रेजुएशन और राजनीति में मास्टर्स किया। पिता को लगा कि बेटी अच्छी कंपनी में जॉब करेगी, लेकिन बिटिया को तो कुछ अलग ही करना था। वो अपनी जड़ों से जुड़कर थोड़ा हटके करना चाहती थी। उसने अपने पिता की तरह खेती करने की ठानी, लेकिन पारंपरिक नहीं आधुनिक खेती। बिटिया ने रोजले के फूलों से जूस बनाया, जो भारत का ऐसा पहला एनर्जी ड्रिंक था, जिसमें फूलों का इस्तेमाल हुआ।

खेती में इनोवेशन के लिए उसका सिलेक्शन इंदौर में 8 से 12 जनवरी तक होने वाली ग्लोबल समिट के लिए हुआ है। समिट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करने वाले हैं। हरदा की रहने वाली अर्चना नागर (39) को पारंपरिक खेती से कुछ अलग करना था। उसने अपनी मां निर्मला देवी (58) से मदद मांगी। बेटी के सपने पूरे करने के लिए मां भी खेती के लिए तैयार हो गईं। दोनों मां-बेटी रिसर्च करने लगीं। इसी जुनून ने अर्चना को ग्लोबल समिट में पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलियन कंपनी ने दिए अफ्रीकी फूल के बीज

मैं खेती को लाभ का सौदा बनाकर ऐसा काम करना चाहती थी, जिसमें मेहनत और लागत कम लगे। फायदा ज्यादा हो। 5 साल पहले शहर में ऑस्ट्रेलिया बेस्ड कंपनी आई थी। उन्होंने हमें एक फूल के बारे में बताया। कहा कि आप हमारे लिए रोजले के फूल की खेती करो। उन्होंने इसके बीज दिए, लेकिन ये विदेशी फूल हैं, हरदा में ये उग नहीं पाए। 2 साल तक तो हमें समझ भी नहीं आया कि कैसे इसे उगाया जाए। 2 साल तो हमें ही नुकसान हुआ, लेकिन मैंने हार नहीं मानी।

लॉकडाउन में आया जूस बनाने का आइडिया

पिछले 2 साल से हम नुकसान झेल रहे थे। इंटरनेट पर रिसर्च की। फील्ड से जुड़े एक्सपर्ट्स से बात की। खेतों में अलग तकनीक से काम करना शुरू किया। तीसरे साल खेत लाल रंग के फूलों से लहलहाने लगे। फिर कोरोना आ गया। लॉकडाउन लग गया। समझ नहीं आ रहा था क्या करें। फूलों को ऑस्ट्रेलिया भी नहीं भेज सकते थे। हमने फूलों का जूस बनाकर घर में ही पीना शुरू किया।

मेरा ज्यादातर टाइम रिचर्स में ही जाता था कि फूलों से और क्या-क्या कर सकते हैं। समय बीतता चला गया। पता चला कि फूल का जूस पीकर मम्मी की शुगर ठीक हो गई। हमने सोचा कोरोना में यह फूल सेहत बनाने में भी मददगार है। तो हमने इसका ड्रिंक बनाकर बेचने की ठानी।

फूलों की पत्तियों को सुखाकर बनता है पाउडर

अर्चना ने बताया, जब फूल तैयार हो जाते हैं, तब इसे कटर से काटते हैं। फूल हाथ से नहीं टूटते। हमने फूल सुखाने के लिए खेत में ही जगह बनाई। पत्तियों को कंपनी में ले जाते हैं। यहां दोबारा इसे सुखाया जाता है। इसके बाद फूलों का पाउडर बनता है। पाउडर को पैक कर बाहर भेज देते हैं। पाउडर में कई फ्लेवर्स हैं। दालचीनी, जिंजर, लेमन ग्रास, लौंग और इलायची। इन्हें भी हम खेत में उगाते हैं। सुखाने के बाद पाउडर बनाकर फूलों के पाउडर में मिलाते हैं। हम जूस में चीनी के बजाय मिश्री का इस्तेमाल करते हैं।

गांव की महिलाओं को मिला रोजगार

अर्चना का कहना है कि गांवों में महिलाओं को परिवार के भरण-पोषण का संकट रहता है। मैंने गांव की महिलाओं को फूलों की खेती करने, उन्हें तोड़ने और पाउडर बनाने की प्रक्रिया में शामिल किया है। मैं करीब 40 से 50 महिलाओं को सालभर रोजगार देने में मदद कर पा रही हूं।

हर मार्केट में उपलब्ध है प्रोडक्ट

हम ऑनलाइन, ऑफलाइन हर तरीके से जूस को बेचते हैं। सेज जूस अभी अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। आने वाले दिनों में जियो मार्ट, बिग बास्केट समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्ट लाएंगे। ऑफलाइन के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स बनाए हैं, जो MP में सेल करते हैं। उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भी डिस्ट्रीब्यूटर्स बनाए हैं। इसके अलावा भोपाल, इंदौर समेत अन्य बड़े शहरों के बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के माध्यम से पाउडर बेच रहे हैं।

छह महीने में मिला बड़ा प्लेटफॉर्म

हरदा के किसान परिवार की इस बेटी को फूलों से बनाए एनर्जी ड्रिंक्स को तैयार करने के मात्र छह महीने में बड़ा प्लेटफॉर्म मिल गया। अर्चना का सिलेक्शन इंदौर में होने वाले ग्लोबल समिट के लिए हुआ है, जो 8 से 12 जनवरी होगी। यहां देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा उद्यमियों द्वारा उत्पादों को रखा जाएगा। 5 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री सहित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दो दिन शामिल होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.