दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी श्री किशोर सिंह डोडिया
Updated on
21-12-2022 11:04 PM
मध्यप्रदेश
के नशामुक्ति अभियान में
दिव्यांग श्री किशोर सिंह
डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन
करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3
पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के
रूप में तैयार किया है। इसके
माध्यम से वह सेक्टर के लगभग
सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार
करते हैं। उन्होंने लोगों को
नशे के दुष्प्रभावों से अवगत
कराने के साथ ही नशा ना करने की
शपथ भी दिलवाने का कार्य किया
है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं
और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर
आलोट विकासखंड के ग्राम
नारायणी में रहते हैं।सामाजिक
न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण
मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने
दिव्यांग नशामुक्ति प्रचारक
की प्रशंसा करते हुए उनकी पहल
को सराहा है। उन्होंने उनके
जज्बे को सलाम करते हुए, दूसरों
को भी उनसे प्रेरणा लेने कहा
है। गौरतलब है कि श्री किशोर
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से
भी जुड़े हैं और उसके माध्यम से
सतत अभियान में सक्रिय हैं।
उनके वाहन में अभियान संबंधी
प्रचार सामग्री रखी रहतो है,
जिसमें प्रेरक संदेश 'कुछ पल का
नशा, सारी उम्र की सजा' अंकित है।
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…