चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के आवाह्न पर 1.5 लाख दीपों से जगमगाई नरेला विधानसभा

Updated on 31-03-2023 05:21 PM

रामनवमी के मौके पर गुरूवार को नरेला विधानसभा में दीपोत्सव मनाया गया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के आवाह्न पर क्षेत्र के समस्त रहवासियों ने अपने घरों के बाहर एक दीपक भगवान श्रीराम के नाम और एक दीपक राष्ट्र के नाम प्रज्वलित किया। शाम होते ही रहवासियों ने अपने घरों के साथ ही मुख्य मार्गों, सभी आवासीय परिसरों, संस्थानों सहित सभी मंदिरों एवं क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर करीब 1.5 लाख से अधिक दीपक जलाए। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत प्रभात चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों दीपों के साथ भारत माता और भगवान श्रीराम दरबार की महाआरती भी की। दीपोत्सव के दौरान रहवासियों में विशेष उल्लास और उत्साह देखने को मिला। वहीं नरेला क्षेत्र में रामनवमी का उत्सव देर रात तक लोग मनाते रहे|

अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में प्रत्येक पर्व जनभावना के साथ भव्य रूप में मनाया जाता है। रामनवमी के अवसर पर नरेला विधानसभा के समस्त नागरिकों द्वारा अयोध्या में करीब वर्षों के इंतजार के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की प्रसन्नता और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करने के लिये करीब 1.5 लाख से अधिक दीपक जलाए गये। उन्होंने कहा कि भारत में सदियों से भगवान राम के प्रति लोगों की अटूट आस्था है। यहां प्रत्येक धर्मप्रेमी के हृदय में राम का वास है। निश्चित रूप से भगवान राम हमारे राष्ट्र की पहचान है और अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है।

नरेला में दिखी राम भक्ति और राष्ट्र भक्ति की अनूठी मिसाल

रामनवमी के शुभ अवसर पर नरेला विधानसभा पूर्ण रूप से रामभक्ति और राष्ट्रभक्ति में सराबोर दिखी। क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने घरों में दीपकों की लड़ियाँ सजा कर रामनवमी का प्रकाश पर्व मनाया। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों पर भगवान राम और भारत माता की सुंदर रंगोलियां भी बनाई गई थी। यहां ढोल नंगाड़ों और आतिशबाजी के साथ रहवासियों ने राम जन्मोत्सव मनाया। वहीं क्षेत्र के कई मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही भंडारों का भी आयोजन किया गया था।

रामनवमी पर नरेला में यहाँ हुए कार्यक्रम

मंत्री श्री सारंग बतौर मुख्य अतिथि दुर्गा मंदिर सुंदर नगर अशोका गार्डन, श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर छोला, सुभाष कॉलोनी, गौतम नगर, बी-सेक्टर मारिअम्मन माता मंदिर गोविंदपुरा भेल, डबल स्टोरी, अन्ना नगर, अर्जुन नगर, सुभाष नगर शिव मंदिर, सुदेश नगर, वार्ड 39 संतोषी माता मंदिर, हनुमान मंदिर जनता क्वार्टर, गौतम नगर, दुर्गा मंदिर शहंशाह गार्डन, परिहार चौराहा, 12 दुकान, विश्वकर्मा मंदिर, दुर्गा मंदिर बृज कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, श्री शिव मंदिर कृष्णा नगर में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर रहवासियों को श्रीराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.